भाजपा विधायक दल के नेता भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार (15 दिसंबर) को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शर्मा के साथ ही भाजपा विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शर्मा और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi at the swearing-in ceremony in Jaipur
BJP leader Bhajanlal Sharma took oath as the Chief Minister of Rajasthan.
Diya Kumari and Prem Chand Bairwa took oath as Deputy Chief Ministers of the state. pic.twitter.com/KF3Xot1GUM
— ANI (@ANI) December 15, 2023
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वह RSS-ABVP से जुड़े रहे हैं। भाजपा ने सांगानेर से भजन लाल शर्मा को टिकट दिया था। बात करें उपमुख्यमंत्रियों की तो दीया कुमारी विद्याधर नगर से विधायक हैं और प्रेम चंद बैरवा दूदू से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।