यह इंटरनेट का दौर है, यहां क्या ट्रेंड बन जाएं कोई कुछ नहीं कह सकता है। क्योंकि कभी यहां लोग एक संतरे को छिलने से पता लगाते है कि उनका पार्टनर उन्हें प्यार करता है या नहीं तो कहीं यूजर्स हथोड़े से खुद के फेस शेप चेंज करने का अलग ट्रेंड लेकर आ जाते हैं। अब ऐसा एक और अतरंगी ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें महिलाएं अपने बॉयफ्रेंड और रिलेशनशिप के प्रति उनके कमिटमेंट को टेस्ट कर रही हैं। लोग इसे हस्बैंड चैलेंज का नाम दे रहे हैं।

क्या है हस्बैंड चैलेंज ट्रेंड?
इस न्यू ट्रेंड में महिलाएं अनौपचारिक बातचीत के दौरान अपने प्रेमी को हस्बैंड कहकर पुकारती हैं और देखती हैं कि वह इस पर कैसे रिएक्ट करता है। इस दौरान महिला ये सारी बातें चुपके से कैमरे पर रिकॉर्ड कर रही होती है। ट्रेंड में शामिल लोगों का मानना है कि अगर बॉयफ्रेंड मुस्कुराता है तो समझ लीजिए कि रिलेशनशिप हेल्दी है। अगर चिड़ जाता है या गुस्सा करता है, तो इसका मतलब रिलेशनशिप लंबा नहीं चलने वाला।

कहां से आया ट्रेंड?
यह ट्रेंड टिकटॉकर क्रेंजी ग्रीन के एक वीडियो पोस्ट करने के साथ शुरु हुआ जिसमें उन्होंने जानबूझकर बॉयफ्रेंड का रिएक्शन जानने के लिए उसे हस्बैंड कहा। लेकिन बॉयफ्रेंड को यह बात पसंद नहीं आई और उसने फौरन कह दिया कि वह उसका पति नहीं है। इससे लोगों ने यह समझ निकाला कि क्रेंजी का प्रेमी उसके साथ कमिटेड नहीं है। इसके बाद कई लोगों ने ‘हस्बैंड टेस्ट’ टैग के साथ इसी तरह के रिएक्शन वीडियोज शेयर करना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने उस वीडियो को अब डिलीट कर दिया है।
View this post on Instagram
ये पोस्ट @kkenziegreene ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।
एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है इन ऑनलाइन टेस्ट्स से रिलेशनशिप में सब अच्छा या खराब मान लेना जल्दबाजी होगी। उनका मानना है कि कैमरे पर दिए गए एक रिएक्शन से कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता कि रिलेशनशिप कैसा है। इसलिए इन टेस्ट्स की वजह से अपने रिश्ते को खराब न करें। क्योंकि, रिलेशनशिप आपसी प्यार और सम्मान से मजबूत होता है। इसके लिए किसी टेस्ट की जरूरत नहीं।


Download Android App
Download iOS App



