NEET में 600 से अधिक अंक लाने के बावजूद नहीं मिला सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन? रितु शर्मा ने की आत्महत्या

Summary :

NEET में 600 से अधिक अंक हासिल करने के बावजूद सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने से रितु शर्मा काफी निराश थीं। इस घटना ने NEET की काउंसलिंग प्रक्रिया, सरकारी मेडिकल कॉलेजों की कटऑफ और मेडिकल प्रवेश व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं। खबर से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़ें।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 18 साल की एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। उसने NEET परीक्षा में 600 से ज़्यादा अंक हासिल किए थे, लेकिन इसके बावजूद उसे किसी सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट नहीं मिल पाई। युविका (रितु शर्मा) ने पिता से माफ़ी मांगने के लिए सुसाइड नोट लिखा। मृतका ने सुसाइड नोट में बताया कि मेडिकल कॉलेज न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से डिप्रेशन में थी।

जानिए पूरा मामला

बता दें कि प्रयागराज के रहने वाली रितु शर्मा गाजीपुर जिले के नवनहारा थाना क्षेत्र के अनईपुर गांव के रहने वाली थी। रितु के पिता का नाम देवराज शर्मा हैं, जो इंजीनियर पद से रिटायर हुए है। बताया जा रहा है रितु ने बीती रात 12 बजे आत्महत्या कर ली जिसका कारण NEET परीक्षा में 600 से अधिक नंबर लाने के बाद भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला न होना बताया जा रहा हैं लेकिन तीसरी काउंसिलिंग की लिस्ट में रितु का नाम आ गया था लेकिन वह तब तक दुनिया से जा चुकी थी। जानकारी में पता चला कि रितु ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से अपने सर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस खबर को सुनने के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं।

रितु ने सुसाइड नोट में सॉरी पापा लिखा

इस आत्महत्या की खबर परिवार को रविवार के शाम छह बजे मिली थी। जब रितु की मां उसके कमरे में गई और कमरे का दरवाजा ना खोलने पर शक हुआ और उन्होंने अपने देवर को खिड़की से रितु के कमरे में भेजा। उन्होंने देखा कि रितु लोअर टीशर्ट के कपड़ो में जमीन पर पड़ी हुई दिखाई दी। वहीं रितु के कमरे से उन्हें उसके हाथ से लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा हुआ था कि मैं डिप्रेशन में चल रही हूँ और मेरें से जीवन में ओर कुछ नहीं हो पाएगा, मुझे मा करना मम्मी-पापा सॉरी’।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस को इस घटना की जानकारी मिलते ही वह मौके पर मृतका रितु के घर जांच के लिए पहुंची। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।

NEET में सरकारी कॉलेज के लिए कितने अंक चाहिए?

कॉलेज

जनरल कैटेगरी के नंबर

सरकारी मेडिकल कॉलेज

600–650

अच्छा सरकारी कॉलेज

650–680

अच्छा लक्ष्य

650+

Note: नंबर राज्य के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकते हैं।

Team Desk