गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा, इनोवा कार नदी में गिरी 4 की मौत, 2 लोगों की तलाश जारी

Summary :

गनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौत  हो गई है। कार सवार सभी यात्री गुजरात के साबरमती के निवासी थे और वह कार से उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम जा रहे थे।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगनानी के पास एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौत  हो गई है। गाड़ी में 7 लोग मौजूद थे । हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

कार सवार सभी यात्री गुजरात के साबरमती के निवासी थे और वह कार से उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम जा रहे थे। इसी दौरान गंगनानी के पास उनका वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे नदी में जा गिरा। दुर्घटना के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

कैसे हुआ हादसा?

उत्तरकाशी के गर्मकुंड के पास सुबह करीब 6 बजकर 37 मिनट पर डबराणी को ओर जा रही एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सीधा नदी में जा गिरने से 4 लोगो के मौत की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। कार में 7 लोगों के होने की खबर सामने आई है। वही सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है, घटना की सूचना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव दल ने पहुंच कर ओर लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू चला रही है। वही पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

सभी मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के मुताबिक,सभी मृतकों की पहचान की गई है। जिनमे 49 साल के अशोकभाई पटेल, उनकी 19 साल की बेटी रूतिका पटेल,32 साल के धनश्यामभाई सरवालिया और वाहन चालक सुरेंद्र सिंह जो की हरिद्वार के निवासी है,17 साल की वेदांत अशोकभाई पटेल भी है,जो गंभीर रूप से घायल हैं। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभी इस हादसे में अभी 2 महिला लापता है , जिनमे 45 साल की सुड़ाबेन अशोकभाई पटेल और 34 साल की किरणबेन विशालभाई शामिल हैं। वे दोनों भी गुजरात  की निवासी है। जिनकी तलाश अभी चल रही है।

Team Desk