पिज्जा के लिए 2 सहेलियों ने बनाया एक्स्ट्रीम डे ट्रिप प्लान, दूसरे देश पहुंचकर लिया फेवरिट फूड का मजा

Summary :

पिज्जा को लेकर आपने लोगों की दीवानगी के बारे में सुना होगा। लेकिन कभी ऐसे लोगों के बारे में सुना है जो केवल पिज्जा के लिए एक दिन की ऑफिस से छु्ट्टी लेते हैं, दूसरे देश जाते हैं और अगले दिन काम पर भी लौट आते हैं? ये सुनने में जितना अजीब लग रहा है उतना ही मजेदार किस्सा भी है। क्योंकि ऐसा दो महिलाओं ने किया है, जिनके चर्चे अब हर जगह हो रहे हैं। एक्स्ट्रीम डे ट्रिप का बनाया प्लान एक रिपोर्ट के मुताबिक, 27 वर्षीय मॉर्गन बोल्ड और उसकी 26 वर्षीय दोस्त जेस वुडर ने “एक्स्ट्रीम डे…

Two UK friends fly to Italy To Get A Pizza

पिज्जा को लेकर आपने लोगों की दीवानगी के बारे में सुना होगा। लेकिन कभी ऐसे लोगों के बारे में सुना है जो केवल पिज्जा के लिए एक दिन की ऑफिस से छु्ट्टी लेते हैं, दूसरे देश जाते हैं और अगले दिन काम पर भी लौट आते हैं? ये सुनने में जितना अजीब लग रहा है उतना ही मजेदार किस्सा भी है। क्योंकि ऐसा दो महिलाओं ने किया है, जिनके चर्चे अब हर जगह हो रहे हैं।

Two UK friends fly to Italy To Get A Pizza
Source-Google Image

एक्स्ट्रीम डे ट्रिप का बनाया प्लान

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 27 वर्षीय मॉर्गन बोल्ड और उसकी 26 वर्षीय दोस्त जेस वुडर ने “एक्स्ट्रीम डे ट्रिप” का प्लान बनाया था। जिसमें वह लिवरपूल से फ्लाइट लेकर इटली पहुंची। मालूम हो कि उन्होंने 24 अप्रैल को सुबह 6 बजे उड़ान भरी। पूरे दिन शॉपिंग, साइट सीइंग और पिज्जा का आनंद लेने के बाद अपने अगले दिन अपने ऑफिस भी पहुंच गए।

Two UK friends fly to Italy To Get A Pizza
Source-Google Image

अच्छा पिज्जा का लिया आनंद

बता दें, दोनों महिलाएं लिवरपूल से चलीं और मैनचेस्टर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। दोनों ने पीसा की फेमस झुकी इमारत का मजा लिया उसके सामने तस्वीरें क्लिक की और इसके बाद Google Map की मदद से अच्छे पिज्जा वाले रेस्तरां तक पहुंची। इस पूरी यात्रा में दोनों ने केवल 170 पाउंड यानी 17,715 खर्च किए जिसमें उड़ानें, एयरपोर्ट पार्किंग, खाना और दूसरी एक्टिविटीज शामिल थीं।

Two UK friends fly to Italy To Get A Pizza
Source-Google Image

मॉर्गन ने बताया कि खाना सबसे अच्छा था, पीसा की झुकी मीनार को देखते हुए पिज्जा खाने का मौका मिला, टावर के पास खाने की कीमतें ऊंची थी लेकिन खाना अच्छा था। यह जानना एक एक्सपीरियंस था कि आप उसी रात वापस जा रहे थे। अब दोनो दोस्तों की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid