Amit Shah on Arvind Kejriwal: गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके राजनीतिक सहयोगियों पर प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी की भविष्य की राजनीतिक योजना को लेकर ‘‘भ्रम फैलाने’’ का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि ‘मोदी अगला कार्यकाल भी पूरा करेंगे’ उससे आगे भी देश का नेतृत्व करेंगे।
Highlights:
- पीएम मोदी के रिटायरमेंट पर केजरीवाल के बयान पर गृहमंत्री अमित शाह ने किया बचाव
- अमित शाह ने CM अरविंद केजरीवाल पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप
- अरविंद केजरीवाल ने कहा था, अगले साल 75 वर्ष की उम्र, पूरा करने के बाद रिटायर हो जाएंगे
अमित शाह ने इस मामले पर खंडन करते हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा के संविधान में ऐसी कोई बात नहीं लिखी है जिसके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी को 75 साल की उम, पूरा करने के बाद रिटायर होना पड़गा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी के अंदर कोई भ्रम नहीं है।
क्या कहा था CM केजरीवाल ?
दरअसल केजरीवाल ने कहा था कि PM मोदी ने 2014 में स्वयं नियम बनाया था कि 75 के बाद उनकी पार्टी में लोग रिटायर हो जाएंगे। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन को रिटायर किया है। वह अगले साल रिटायर होंगे इसलिए श्री शाह को प्रधानमंत्री बनने के लिए वोट मांग रहे हैं। क्या मोदी की गारंटी अमित शाह पूरा करेंगे?
भाजपा के संविधान में ऐसा कुछ भी उल्लेखित नहीं
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और इंडिया समूह से कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएंगे इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के संविधान में कहीं भी नहीं लिखा है कि वह 75 साल के बाद रिटायर हो जाएंगे।’’
तेलंगाना में रैली को सम्बोधित करते गृहमंत्री अमित शाह
गृहमंत्री ने इन चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि ‘‘मोदी अगला टर्म (कार्यकाल ) भी पूरा करेंगे और वह आगे भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे। इसमें भाजपा के अंदर कोई संदेह नहीं है यह भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।
उनका प्रधानमंत्री कौन ?
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा के लोग इंडिया समूह के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के चेहरे के बारे में जानना चाहते हैं, मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? मोदी जी अगले साल सितंबर में 75 साल के हो जाएंगे।
गृह मंत्री ने CM रेवंथ रेड्डी पर भी साधा निशाना
गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में मौजूद थे इस दौरान उन्होंने कहा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने राज्य को कांग्रेस पार्टी की कैश मशीन बना दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार रही हो या आज कांग्रेस की सरकार है, राज्य में शासन ओवैसी (ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन) का चलता है। ये दोनों पार्टियों ने तुष्टीकरण का अपना एजेंडा पूरा करने के लिए सरकार चलाने का ठेका मजलिस को दे रखा है।
अमित शाह ने दावा कि कि राजग और भाजपा तेलंगाना तथा आंध, प्रदेश में विरोधियों का सफाया करेगी और तमिलनाडु, केरल तथा कर्नाटक सहित दक्षिण के इन राज्यों में सबसे बड़ दल के रूप में उभरेगी।


Download Android App
Download iOS App



