Neeraj Chopra को दोहा डायमंड लीग में मिला दूसरा स्थान

Summary :

ओलंपिक और विश्व चैंपियन Neeraj Chopra शुक्रवार को यहां दोहा डायमंड लीग मीट भाला फेंक स्पर्धा में 88.36 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। छब्बीस साल के चोपड़ा ने अपने आखिरी प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन उनका प्रयास याकूब वालेश के विजयी प्रयास से दो सेंटीमीटर कम रह गया। HIGHLIGHTS Neeraj Chopra को दोहा डायमंड लीग में मिला दूसरा स्थान भाला फेंक स्पर्धा में 88.36 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया चेक गणराज्य के याकूब वालेश रहे टॉप पर  वालेश ने तीसरे प्रयास में 88.38 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता वह पूरी प्रतियोगिता के…

ओलंपिक और विश्व चैंपियन Neeraj Chopra शुक्रवार को यहां दोहा डायमंड लीग मीट भाला फेंक स्पर्धा में 88.36 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। छब्बीस साल के चोपड़ा ने अपने आखिरी प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन उनका प्रयास याकूब वालेश के विजयी प्रयास से दो सेंटीमीटर कम रह गया।

HIGHLIGHTS

  • Neeraj Chopra को दोहा डायमंड लीग में मिला दूसरा स्थान
  • भाला फेंक स्पर्धा में 88.36 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया
  • चेक गणराज्य के याकूब वालेश रहे टॉप पर 
  • वालेश ने तीसरे प्रयास में 88.38 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता


वह पूरी प्रतियोगिता के दौरान चेक गणराज्य के अनुभवी वालेश से पीछे रहे।  वालेश ने तीसरे प्रयास में 88.38 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता। चोपड़ा ने अपने आखिरी प्रयास में पूरा जोर लगाया लेकिन वह दो सेंटीमीटर से अपने खिताब का बचाव करने में विफल रहे। दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 86.62 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरा पायदान पर रहें । इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे अन्य भारतीय 28 साल के किशोर जेना का डायमंड लीग में पदार्पण निराशाजनक रूप से समाप्त हुआ। वह तीन दौर के थ्रो के बाद बाहर हो गए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 76.31 मीटर रहा था। वह 10 प्रतियोगियों द्वारा तीन-तीन थ्रो के बाद नौवें स्थान पर रहे। जेना का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 87.54 मीटर है। इस प्रदर्शन ने उन्हें पिछले साल हांग्झोउ एशियाई खेलों में रजत पदक दिलाया था, लेकिन शुक्रवार को उनका दिन नहीं था।
वालेश ने तोक्यो ओलंपिक में रजत और 2023 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, इन दो स्पर्धाओं में चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता था। अगली डायमंड लीग मीट जिसमें पुरुषों की भाला फेंक शामिल है, सात जुलाई को पेरिस में होगी।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.