Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीन हफ्ते से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गई है। 3 मई 2024 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.66 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 641.59 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का ये डेटा जारी किया है।
Highlights
- देश का बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार
- 3.66 बिलियन डॉलर के उछाल
देश के खजाने में इजाफा
देश की अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, पिछले 3 सप्ताह की गिरावट के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3 मई को खत्म हुए सप्ताह में 3.67 अरब डॉलर बढ़कर 641.59 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
इससे पहले, 26 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.41 अरब डॉलर घटकर 637.92 अरब डॉलर रहा थ। यह कई सप्ताह की तेजी के बाद 5 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह में 648.56 अरब डॉलर के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।
FCA में 4.46 अरब डॉलर की बढ़ोतरी
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 3 मई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) 4.46 अरब डॉलर बढ़कर 564.16 अरब डॉलर रही। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में एफसीए एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले एफसीए में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी करेंसी में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व में गिरावट
रिजर्व बैंक ने कहा कि रिपोर्टिंग वीक के दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य 65.3 करोड़ डॉलर घटकर 54.88 अरब डॉलर रहा. रिजर्व बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्राइंग राइट्स (SDR) 20 लाख डॉलर बढ़कर 18.05 अरब डॉलर हो गया।
रिजर्व बैंक के मुताबिक रिपोर्टिंग वीक में इंटरनेशनल मोनेटरी फंड (IMF) के पास भारत की रिजर्व पोजीशन 14 करोड़ डॉलर घटकर 4.49 अरब डॉलर रह गई।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App






