Mother Dairy Milk Price Hike: 12 नवंबर से महंगा मिलेगा मदर डेयरी का दूध, टोंड और फुल क्रीम समेत ये वैरायटी हुई महंगी, जानें नया रेट

Summary :

दिवाली के बाद मदर डेयरी ने आम जनता को झटका देते हुए दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी। इस वृद्धि से टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध सहित सभी प्रकार के दूध महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने इसी साल 14 मई को भी दूध के दाम बढ़ाए थे।

दिवाली के बाद मदर डेयरी ने आम जनता को बड़ा झटका दिया है। डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ये नए रेट गुरुवार यानी 12 नवंबर 2026 से लागू होंगे। इसमें टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध के दाम बढ़ जाएंगे। इससे पहले कंपनी ने इसी साल 14 मई को भी दूध के दाम बढ़ाए थे।

कितने बढ़े दूध के दाम?

आपको बता दें कि दाम बदलने के बाद अब फुल क्रीम दूध 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर, गाय का दूध 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये, टोंड दूध 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये, डबल टोंड दूध 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये और वेंडिंग मशीन का टोंड दूध 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

दूध का प्रकार पुरानी कीमत नई कीमत बढ़ोतरी
टोंड मिल्क (बल्क वेंडेड) (Toned Milk – Bulk Vended) ₹58 ₹60 ₹2
फुल क्रीम मिल्क (Full Cream Milk) ₹72 ₹76 ₹4
टोंड मिल्क (Toned Milk) ₹60 ₹62 ₹2
डबल टोंड मिल्क (Double Toned Milk) ₹54 ₹56 ₹2
गाय का दूध (Cow Milk) ₹62 ₹65 ₹3

क्यों बढ़ाए गए दाम?

कंपनी का कहना है कि किसानों से दूध खरीदने की लागत और अन्य खर्च बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है। कंपनी अपनी कमाई का 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। इस वजह से कंपनी के ऊपर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था। इससे पहले कंपनी ने इसी साल 14 मई को दूध के दाम बढ़ाए थे और 6 महीने बाद दोबारा बढ़ोतरी कर दी है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।