पंजाब सरकार ने राज्य में अधिकारियों के कामकाज में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने एक IAS और 13 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जगहों पर जिम्मेदारी दी है। इस लिस्ट में कई जिलों के SDM, अतिरिक्त उपायुक्त (ADC), असिस्टेंट कमिश्नर और नगर निगम आयुक्त शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रांसफर को लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। सभी अधिकारियों को बिना एक्स्ट्रा समय दिए नई जगह पर काम संभालने के निर्देश मिले हैं। यानी उन्हें आदेश मिलते ही अपनी नई पोस्टिंग पर पहुंचना होगा। सरकार ने 2024 बैच के IAS अधिकारी पीयूष बर्डक को अजनाला का SDM नियुक्त किया है। इससे पहले वह शहरी विकास विभाग में OSD के पद पर काम कर रहे थे।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- PCS अधिकारी ज्योति बाला मट्टू को होशियारपुर के आयुक्त पद से हटाकर फाजिल्का में अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) बनाया गया है। वहीं, मनजीत सिंह चीमा को मलेरकोटला में ADC (ग्रामीण विकास) की जिम्मेदारी दी गई है।
- मनकंवर सिंह चहल अब लुधियाना के RTO के साथ जालंधर के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) के सचिव का अतिरिक्त काम भी संभालेंगे।
- इसके अलावा दीपक भाटिया को आदमपुर का SDM बनाया गया है। इनायत को PUDA में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (नीति) नियुक्त किया गया है। वहीं, जसलीन कौर को धूरी का SDM बनाया गया है।
पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में बदलाव
- अशोक कुमार को पठानकोट का SDM बनाया गया है, जबकि प्रीतइंदर सिंह बैंस को नगर निगम होशियारपुर का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- गुरदासपुर में सचिन पाठक को SDM की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सारंगप्रीत सिंह औजला को असिस्टेंट कमिश्नर (जनरल) बनाया गया है।
- इसके साथ ही उन्हें गुरदासपुर के RTO का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
- सरकार ने ज्योत्स्ना सिंह को बटाला का SDM नियुक्त किया है। मनदीप सिंह मान को मुकेरियां में यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, परमिंदर कौर को शहीद भगत सिंह नगर का असिस्टेंट कमिश्नर बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में 1,000 और ‘पेंडु खेड़ मैदान’ जनता को समर्पित, अब तक 1,764 खेल मैदानों का उद्घाटन


Download Android App
Download iOS App




