सोलापुर एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के दौरान रनवे से फिसला ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, बाल-बाल बची महिला पायलट, देखें Video

Summary :

महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर आज, 12 नवंबर को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। टेक-ऑफ के दौरान एक महिला ट्रेनी पायलट का प्रशिक्षण विमान अचानक रनवे से फिसलकर नीचे उतर गया, जिसके कारण विमान आगे की ओर झुक गया और उसका अगला हिस्सा जमीन से छूने लगा।

महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर आज, 12 नवंबर को एक बड़ा हादसा टल गया। टेक-ऑफ के दौरान एक महिला ट्रेनी पायलट का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक रनवे से फिसलकर नीचे उतर गया। हादसे के बाद विमान आगे की तरफ झुक गया और उसका अगला हिस्सा जमीन को छू रहा था। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में महिला पायलट सुरक्षित बच गई और उसे कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल, इस मामले की जांच चल रही है।

2:30 बजे उड़ान भरते समय रनवे से बाहर निकला प्लेन

हवाई अड्डा अधिकारी के मुताबिक, सोलापुर हवाई अड्डे पर उतरते समय एक प्लेन रनवे से फिसल गया। प्लेन में एक महिला ट्रेनी पायलट सवार थीं, जो सुरक्षित बच गईं। PTI को दी गई बाईट में एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइंग क्लब का एक विमान दोपहर करीब 2:30 बजे उड़ान भरते समय रनवे से बाहर निकल गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग, एम्बुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल हालात काबू में हैं।

मामले में जांच जारी

हादसे के समय प्लेन में कितने लोग सवार थे, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस संबंध में एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फ़िलहाल में मामले में जांच की जा रही है। एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी की टीमें पहुंच गई है और प्लेन के रनवे से बाहर जाने का पता लगाया जा रहा है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।