साल 2026 में छठ पूजा का महापर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। 4 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं। इस दौरान नहाय-खाय से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक हर दिन का अपना खास महत्व होता है।
छठ पूजा 2026 की 4 दिवसीय तिथियां इस प्रकार हैं:
-
13 नवंबर 2026 (शुक्रवार): नहाय-खाय – इस दिन व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं और पर्व की शुरुआत करते हैं।
-
14 नवंबर 2026 (शनिवार): खरना (लोहंडा) – इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखते हैं और शाम को पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं।
-
15 नवंबर 2026 (रविवार): संध्या अर्घ्य – छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है।
-
16 नवंबर 2026 (सोमवार): उषा अर्घ्य और पारण – पर्व के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रती पारण करके अपना व्रत पूरा करते हैं।
छठ पूजा में पूजा-पाठ और प्रसाद के साथ-साथ पारंपरिक गीतों का भी विशेष महत्व है। छठ के गीतों के बिना इस महापर्व की रौनक अधूरी लगती है। इन गीतों के जरिए सूर्य देव और छठी मैया की महिमा का गुणगान किया जाता है। आइए जानते हैं छठ पूजा के कुछ लोकप्रिय गीतों के बारे में।
छठ पूजा के 5 बेस्ट गीत
1-केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल
केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके ऊंके
केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके ऊंके
हो करेलु छठ बरतिया से झांके ऊंके
हम तोसे पूछी बरतिया ऐ बरितया से केकरा लागी
हम तोसे पूछी बरतिया ऐ बरितया से केकरा लागी…
हे करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी
हे करेलू छठ बरतिया से केकरा लागी
हमरो जे बेटवा पवन ऐसन बेटवा से उनके लागी
हमरो जे बेटवा पवन ऐसन बेटवा से उनके लागी
हे करेलू छठ बरतिया से उनके लागी…
2-कांच ही बांस के बहंगिया
कांच ही बांस के बहंगिया,
बहंगी लचकत जाय
बहंगी लचकत जाय
होई ना बलम जी कहरिया,
बहंगी घाटे पहुंचाय…
कांच ही बांस के बहंगिया,
बहंगी लचकत जाय
बहंगी लचकत जाय…
3-पहिले पहिल छठी मैया
पहिले-पहिल हम कईनी, छठी मइया व्रत तोहार।
करिहा क्षमा छठी मइया, भूल-चूक गलती हमार।
सब के बलकवा के दिहा, छठी मइया ममता-दुलार।
पिया के सनईहा बनईहा, मईया दिहा सुख-सार।
नारियल-केरवा घोउदवा, साजल नदिया किनार।
सुनिहा अरज छठी मइया, बढ़े कुल-परिवार।
4- उग हे सूरज देव
अरघ के रे बेरवा, पूजन के रे बेरवा, हो।
बड़की पुकारे, देव, दुनु कर जोरवा।
अरघ के रे बेरवा, पूजन के रे बेरवा, हो।
अरघ के रे बेरवा, पूजन के रे बेरवा, हो।
अन्हरा पुकारे, देव, दुनु कर जोरवा।
अरघ के रे बेरवा, पूजन के रे बेरवा, हो…
5-जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव
जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव
घटवा पे तिवाई चढ़ावेले हो
जोड़े-जोड़े फलवा सुरुज देव
घटवा पे तिवाई चढ़ावेले हो…
जल बीच खड़ा होइ दर्शन ला
आसरा लगावेले हो
जल बीच खड़ा होइ दर्शन ला
आसरा लगावेले हो…
यह भी पढ़ें: कब से शुरू है छठ पूजा? जानें नहाय-खाय, खरना और सूर्य अर्घ्य की सही तारीख और महत्व


Download Android App
Download iOS App




