लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार, झारखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है और चार दिन तक चलता है। इसमें सात्विक भोजन, साफ-सफाई, सूर्य अर्घ्य और प्रसाद का बहुत महत्व है। इसकी शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ होगी और उषा अर्घ्य के साथ समाप्ति होगी। इस दौरान व्रती 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं, नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य तक चारों दिनों की तारीख और महत्व।
छठ पूजा के चार दिन क्या-क्या करते हैं?
छठ पूजा में खरना पूजा के बाद व्रती 36 घंटे व्रत रखती है। इस दौरान वह न कुछ खाती है और न पानी पीती है। यह व्रत उषा अर्घ्य देने तक चलता है। इस पर्व में छठी मैया और सूर्य देव की उपासना की जाती है। आइए जानते हैं, छठ की शुरुआत कब से है और चार दिन क्या-क्या होता है।
1. नहाय-खाय: 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ की शुरुआत होगी। इस व्रती नदी में पवित्र डुबकी लगाकर या फिर स्नान करके इसकी शुरुआत करते हैं। इसके बाद खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाली हर चीज़ को पूरी तरह साफ किया जाता है। फिर चने की दाल, चावल व कद्दू की सब्जी जैसे सात्विक भोजन करते हैं।
2. खरना: 14 नवंबर, दूसरे दिन खरना होता है। व्रती पूरे दिन व्रत रखते हैं और सूर्यास्त के बाद ही व्रत खोलते हैं। वे आम की लकड़ी का उपयोग करके मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटियां बनाते हैं। इसी से व्रत खोला जाता है। इसके बाद से ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है।
3. संध्या अर्घ्य: 15 नवंबर, छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती नदी किनारे या फिर छठ घाट पर घुटनों तक पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस दौरान परिवार बांस की टोकरियों या सूप में घर के बने ठेकुआ, मौसमी फल, गन्ना और नारियल लेकर घाट पर पूजा हैं।
4. उषा अर्घ्य: 16 तारीख को छठ का चौथा और अंतिम दिन होगा। इस सुबह, व्रती सूर्योदय के समय उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और अपनी परिवार के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। पूजा पूरी होने के बाद ही व्रती पारण करके आना निर्जला व्रत खोलते हैं।
छठ पूजा का महत्व

छठ पूजा सूर्य भगवान और छठी मैया को समर्पित है। इस दौरान व्रती 36 घंटे निर्जला व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए पूजा करते हैं। इस पर्व में उगते और डूबता सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। जो ये दिखता है कि हमें अपने जीवन के उतार-चढ़ाव दोनों ही स्थितियों में प्रकृति और ईश्वर का सम्मान करना चाहिए। मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं, छठी मैया को संतान की रक्षा करने वाली और परिवार को खुशियां देने वाली देवी माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App




