धनतेरस के दिन फरीदाबाद के सेक्टर-21C में परमजीत धनखड़ को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। अब इस हत्याकांड से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हत्या की पूरी वारदात कैद हुई है। वीडियो में आरोपी मोनू शर्मा ने पहले परमजीत धनखड़ को पार्किंग विवाद के बहाने बातचीत करने के लिए फ्लैट से नीचे बुलाया। थोड़ी देर बातचीत हुई, फिर इसके बाद परमजीत के बेटे के सामने उनके ऊपर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस वारदात में धनखड़ की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग करने के बाद आरोप गाली देते हुए ‘हैप्पी दिवाली’ कहता है और वहां से भाग जाता है।
पार्किंग विवाद के बहाने फ्लैट से नीचे बुलाया
इस वायरल CCTV फुटेज में आप देख सकते हैं कि आरोपी मोनू शर्मा अपार्टमेंट में आता है और परमजीत धनखड़ को पहली मंजिल से बातचीत करने के लिए नीचे बुलाता है। धनखड़ अपने बेटे शौर्य के साथ पार्किंग एरिया में पहुंचते हैं, इस दौरान मोनू शर्मा पूछते लगता है कि ‘विधवा क्या होती है, आप जानते हो?’ परमजीत को कुछ समझ नहीं आता, वह पूछते हैं कि आखिर बात क्या है। आरोपी कहता है कि भाई आप ने मुझे तीन लोगों से पिटवा दिया।
परमजीत उसे समझाने की कोशिश करते हुए आगे बढ़ते हैं, तो आरोपी कहता है कि पीछे होकर बात करो। परमजीत उसे समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह नहीं समझता और कहता है कि मुझे आपसे बात ही नहीं करनी। तभी शौर्य कुछ कहने की कोशिश करता है, लेकिन पिता धनखड़ उसे रोक देते हैं।
Sensational CCTV footage has emerged showing the murder of Paramjit Dhankhar, former Asia Head at Tech Mahindra, in Faridabad on the night of Dhanteras.
Monu Sharma summoned Paramjit and fired 15 to 16 rounds in rapid succession using his licensed pistol. https://t.co/QE5520f7zH
— Nitish K Yadav (@NITISHK22069083) November 12, 2026
बेटे के सामने परमजीत पर आरोपी ने बरसाईं गोलियां
आरोपी मोनू शौर्य को भी आगे आने का इशारा करते हुए कहता है कि ‘तू भी आगे आ।’ वह परमजीत से पूछता है, ‘परमात्मा को जानता है तू?’ भी कुछ बोलने लगता है और तभी बात को दोहराते आरोपी अपनी जेब से पिस्टल निकाल लेता है। इसके बाद आरोपी परमजीत धनखड़ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाता है, ये देखकर शौर्य अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग जाता है।
गोली मारने के बाद गालियां देते हुए कहा- ‘हैप्पी दिवाली’
CCTV कैमरे की दूसरी फुटेज में दिखता है कि गोली लगने के बाद भी परमजीत धनखड़ मेन गेट तक लहूलुहान हालत में मदद के लिए पहुंचते हैं। तभी पीछे से आरोपी मोनू आ जाता है। धनखड़ उसे पकड़ने की कोशिश करते हुए गेट बंद करते हैं, लेकिन मोनू बाहर निकल जाता है। परमजीत फिर हिम्मत के साथ उसको दबोच लेते हैं, लेकिन आरोपी उन्हें पकड़कर नीचे गिरा देता है। इस दौरान वहां उनकी मां जाता है और मदद के लिए आवाज लगाने लगती है।
तब भी आरोपी रुकता नहीं, बल्कि चार और गोलियां बरसा देता है। इसके बाद उनको गालियां देते हुए ‘हैप्पी दिवाली’ कहता है और वहां थोड़ी देर घूमता रहता है। वीडियो में फिर वह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि ‘सबको मार दूंगा।’ गोली लगने के बाद परमजीत धनखड़ की मौके पर ही मौत हो जाती है और आरोपी वहां से फरार हो जाता है।
आरोपी मोनू शर्मा गिरफ्तार
इस मामले में परमजीत धनखड़ के बेटे शौर्य की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने मोनू शर्मा, उनकी पत्नी, बेटे, बेटी और भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले में जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद पंजाब के पटियाला जिले के समाना इलाके से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।


Download Android App
Download iOS App




