Latest Jacket Style Suit Designs: त्योहारों का सीजन आते ही महिलाओं के मन में नए और स्टाइलिश कपड़ों की खरीदारी का उत्साह बढ़ जाता है। भारी-भरकम साड़ियों और सूट से हटकर यदि आप इस बार कुछ नया और ट्रेंडी आजमाना चाहती हैं, तो जैकेट स्टाइल सूट्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। ये न सिर्फ पहनने में आरामदायक होते हैं, बल्कि आपको भीड़ से अलग और खूबसूरत लुक भी देते हैं
1. Bandhej and Lahariya Printed Jacket Suits

राजस्थानी और गुजराती प्रिंट्स हमेशा से फेस्टिव सीजन में खास आकर्षण का केंद्र रहे हैं। आप किसी भी खास त्योहार पर बंधेज या लहरिया प्रिंट वाली जैकेट को प्लेन सूट के साथ पेयर कर सकती हैं। बाजार में इस तरह के कंप्लीट सूट्स आसानी से मिल जाते हैं, या फिर आप अपनी पसंद का कपड़ा लेकर इसे टेलर से भी सिलवा सकती हैं।
2. Short Cutwork Jacket Suit

आजकल महिलाओं के बीच शॉर्ट कटवर्क जैकेट्स का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। यदि आप एक वर्किंग वुमन हैं, तो ऑफिस के फेस्टिव सेलिब्रेशन के लिए यह आउटफिट एकदम परफेक्ट है। आप स्ट्रेट-कट कुर्ती या शरारा सेट के साथ कमर तक आने वाली शॉर्ट कटवर्क या प्रिंटेड जैकेट ट्राई कर सकती हैं।
3. Front-Slit Silk Jacket

फ्रंट-स्लिट लंबी सिल्क जैकेट आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा सकती है। इसे आप चौड़े घेरे वाले प्लाजो या पैंट्स के साथ पहनकर बेहद ग्रेसफुल और आकर्षक लुक पा सकती हैं। ऐसी जैकेट्स आपको आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर मिल जाएंगी।
4. Embroidered Floor-Length Jacket Suit

यदि आप फेस्टिव शाम को सबसे अलग और खास दिखना चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडर्ड फ्लोर-लेंथ जैकेट सूट को चुन सकती हैं। इसे किसी भी सिंपल अनारकली या कुर्ती के साथ पेयर करने पर एक बेहद रॉयल वाइब मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे पहनने के बाद आपको बार-बार दुपट्टा संभालने की झंझट नहीं रहती है।


Download Android App
Download iOS App




