Trendy Velvet Saree Designs: विंटर वेडिंग और फेस्टिवल्स के लिए बेस्ट हैं ये 3 वेलवेट साड़ी डिज़ाइन

Summary :

यदि आप भी इस विंटर सीजन अपने लिए एक खूबसूरत और शाही साड़ी खरीदना चाहती हैं, तो डीप मैरून और वाइन कलर की ये 3 बेहतरीन वेलवेट साड़ियां आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती हैं।

Trendy Velvet Saree Designs: सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है और ऐसे में आने वाली शादियों, ब्याह या फेस्टिवल्स में अक्सर महिलाएं वेलवेट की साड़ियां पहनना बेहद पसंद करती हैं। कड़ाके की ठंड में होने वाले इन जश्न के दौरान शिफॉन और जॉर्जेट जैसे हल्के कपड़े ठंड से राहत नहीं दे पाते।

यदि आप भी इस विंटर सीजन अपने लिए एक खूबसूरत और शाही साड़ी खरीदना चाहती हैं, तो डीप मैरून और वाइन कलर की ये 3 बेहतरीन वेलवेट साड़ियां आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती हैं।

Deep Maroon Zardozi Border Velvet Saree

Trendy Velvet Saree Designs
Trendy Velvet Saree Designs( Source: Social Media)

Velvet के फैब्रिक पर डीप मैरून रंग की यह खूबसूरत साड़ी जब आप पहनेंगी, तो इसमें आप बेहद खूबसूरत और सबसे अलग नजर आएंगी। जारदोजी वर्क इसे एक क्लासी और रॉयल लुक देता है। इस तरह की साड़ी खासकर शादी की मुख्य रस्मों, रिसेप्शन या संगीत जैसे बड़े प्रोग्राम्स में पहनने के लिए सबसे बेहतरीन है।

Wine Stone Work Velvet Saree

Trendy Velvet Saree Designs( Source: Social Media)
Trendy Velvet Saree Designs( Source: Social Media)

वाइन कलर और सीक्वेंस वर्क का कॉम्बिनेशन इन दिनों फैशन की दुनिया में बहुत ज्यादा चर्चा में है। अगर आप कुछ नया और डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो यह साड़ी आपके लिए एकदम सही है। यह साड़ी लाइट पड़ने पर बेहद खूबसूरत चमक देती है। कॉकटेल पार्टी या संगीत नाइट के दौरान जब आप इस साड़ी में होंगी, तो यह आपको एक परफेक्ट और ग्लैमरस लुक देगी।

Net Velvet Pallu Saree

Trendy Velvet Saree Designs( Source: Social Media)
Trendy Velvet Saree Designs( Source: Social Media)

जो महिलाएं बहुत ज्यादा भारी या संभलने में मुश्किल साड़ियां नहीं पहनना चाहती हैं, उनके लिए यह हाइब्रिड कॉम्बिनेशन सबसे बेहतरीन विकल्प है। इस अनोखे डिज़ाइन में Pleats नेट फैब्रिक की होती हैं, जबकि पल्लू वेलवेट का होता है। यह साड़ी पहनने में काफी हल्की होती है। यह आपको ठंड से बचाने के साथ-साथ एक बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश विंटर लुक देने में मदद करती है।

Also Read: Yellow Outfits Idea: हल्दी के रंग में जम जाएगा रंग! ट्रेडिशनल और गॉर्जियस लुक के लिए ट्राई करें ये 4 येलो एंड गोल्ड एथनिक सेट्स

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।