Trendy Chandbali Earrings Designs: दिवाली हो, शादी का फंक्शन हो या कोई अन्य खास त्योहार, हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसका देसी लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। हालांकि, सिर्फ भारी-भरकम कपड़े पहन लेने से बात नहीं बनती, असली निखार तो सही ज्वेलरी से ही आता है। अगर आप भी अपनी साड़ी, अनारकली या शरारा के साथ कुछ ऐसा तलाश रही हैं जो तुरंत सबका ध्यान खींच ले, तो आजकल ट्रेंड में चल रही चांदबाली इयररिंग्स एकदम परफेक्ट चॉइस रहेंगी।
Kundan Chandbali

त्योहारों के दौरान अगर आप अपने लुक में शाही अंदाज़ जोड़ना चाहती हैं, तो कुंदन वाली चांदबाली इयररिंग्स बेस्ट ऑप्शन है। इनमें लगे चमकदार कुंदन स्टोन्स और बारीक कारीगरी इन्हें बेहद आकर्षक बनाती है। गोल्डन फिनिश वाली कुंदन चांदबाली को आप बनारसी साड़ी, लहंगे या हैवी अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपको बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Pearl Chandbali

मोती की खूबसूरती कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाती। यदि आप अपने फेस्टिव लुक को क्लासी और सोबर बनाना चाहती हैं, तो पर्ल चांदबाली जरूर ट्राई करें। सफेद मोतियों से सजी चांदबाली देखने में बेहद खूबसूरत लगती है और दिन के फंक्शन के लिए यह एकदम सही है। यह लगभग हर तरह के एथनिक आउटफिट जैसे शरारा सूट, चिकनकारी कुर्ते या सिल्क साड़ी के साथ आसानी से मैच हो जाती है।
Layered & Jhumki Style Chandbali

जो महिलाएं हर बार कुछ नया और हटकर पहनना पसंद करती हैं, उनके लिए लेयर्ड और झुमकी स्टाइल चांदबाली एक शानदार चुनाव है।इन डिज़ाइन में चांद के आकार के साथ नीचे की तरफ छोटी झुमकियां या मोतियों की लड़ियां (लेयर्स) लगी होती हैं, जो इन्हें बेहद मनमोहक और ट्रेडिशनल लुक देती हैं।इन्हें वेडिंग फंक्शन, संगीत, रिसेप्शन या दिवाली पार्टी में पहनें। अपने बालों को बन (Juda) स्टाइल में रखें ताकि इनका डिजाइन खुलकर सामने आए।
Oxidised Silver Chandbali

जो महिलाएं पारंपरिक ज्वेलरी के साथ थोड़ा मॉडर्न और बोहो लुक पसंद करती हैं, उनके लिए ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर चांदबाली सबसे बढ़िया विकल्प है। इन पर बनी बारीक नक्काशी, छोटे घुंघरू और एंटीक फिनिश इन्हें एक ट्रेंडी अंदाज देती है। इन्हें कॉटन कुर्तियों, लॉन्ग स्कर्ट, प्लाजो सूट और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सकता है। कॉलेज पार्टी, मेहंदी फंक्शन या कैजुअल फेस्टिव गेट-टुगेदर के लिए यह बेस्ट हैं।
Antique Gold Chandbali

यदि आप अपने ट्रेडिशनल लुक को सबसे अलग और खास दिखाना चाहती हैं, तो इस बार एंटीक गोल्ड फिनिश वाली चांदबाली इयररिंग्स जरूर चुनें। इनकी चमक आपको असली सोने जैसा अहसास कराती है। इनमें मोर, कमल या टेम्पल आर्ट जैसी ट्रेडिशनल नक्काशी की जाती है। इन्हें अपनी सिल्क साड़ी या लहंगे के साथ पहनकर आप शादी या त्योहार के हर मौके पर शाही और सबसे अलग नजर आ सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




