Yellow Outfits Idea: शादी का सीजन शुरू होते ही सबसे खास और एनर्जेटिक रस्मों में ‘हल्दी’ का नाम सबसे पहले आता है। इस दिन हर कोई पीले रंग के लिबास में नजर आना चाहता है। अगर आप भी इस हल्दी सेरेमनी में भीड़ से हटकर सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो इस बार सिर्फ प्लेन पीले सूट की जगह ‘येलो एंड गोल्ड कॉम्बिनेशन के ट्रेंडी एथनिक सेट्स ट्राई कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ ट्रेडिशनल लुक देता है, बल्कि तस्वीरों में भी बहुत शानदार उभर कर आता है।
1. Anarkali Suit with Golden Zari Work

हल्दी के फंक्शन में अगर आप थोड़ा रॉयल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो ब्राइट येलो अनारकली सूट चुनें जिस पर बारीक गोल्डन ज़री या गोटा-पत्ती का काम हो। इसके साथ एक खूबसूरत गोल्डन दुपट्टा और कानों में चांदबालियां पहनकर आप अपने इस फेस्टिव लुक को पूरा कर सकती हैं।
2. Sharara Set with Gota-Patti

येलो शरारा सेट हल्दी की रस्म के लिए एकदम परफेक्ट और कंफर्टेबल चॉइस है। शॉर्ट कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड शरारा और उसपर गोल्डन गोटा-पत्ती की बॉर्डर आपके लुक में चार चांद लगा देगी। इसके साथ मिनिमल ज्वेलरी और जूती पहनकर आप इस सेलिब्रेशन में खुलकर एंजॉय कर सकती हैं।
3. Organza Saree with a Golden Border

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, तो हल्दी पर येलो सिल्क या लाइटवेट ऑर्गेंजा साड़ी बेस्ट रहेगी। ऐसी साड़ी जिस पर रिच गोल्डन बॉर्डर या बूटी वर्क हो, वह आपको बेहद एलिगेंट और सोबर लुक देगी। इसके साथ स्लीवलेस या डिजाइनर ब्लाउज कैरी करें।
4. Indo-Western Dhoti-Kurta with Jacket

पारंपरिक कपड़ों से हटकर अगर कुछ मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो येलो धोती-कुर्ता सेट के साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली शॉर्ट जैकेट पहन सकती हैं। यह लुक आपको एक ट्रेंडी, कूल और यूनीक वाइब देगा, जो आजकल काफी पसंद किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




