Stylish Outfits Ideas For Bhai Dooj: भाई दूज के खास मौके पर अगर आप बोरिंग ट्रेडिशनल लुक्स से हटकर कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो अपने एथनिक वार्डरोब में इन बेहतरीन विकल्पों को शामिल कर सकती हैं।
भाई दूज के खास मौके पर अगर आप बोरिंग ट्रेडिशनल लुक्स से हटकर कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो अपने एथनिक वार्डरोब में इन बेहतरीन विकल्पों को शामिल कर सकती हैं।
1. Sharara Set

ट्रेडिशनल के साथ एक स्टाइलिश और फेमिनिन लुक के लिए शरारा सेट बेहतरीन विकल्प है। लाइट बैंगनी, सॉफ्ट पिंक या पीच जैसे पेस्टल शेड्स। इसके साथ शॉर्ट या मीडियम लेंथ का एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता और मैचिंग दुपट्टा पेयर करें। कानों में खूबसूरत झुमके और पैरों में ट्रेडिशनल जूती पहनकर अपने लुक को सबसे अलग और यूनिक बनाएं।
2. Dhoti-Kurta Set

हर बार के ट्रेडिशनल सलवार-सूट से अलग इस बार कुछ मॉडर्न और कंफर्टेबल ट्राई करना चाहती हैं, तो धोती-कुर्ता सेट चुनें। इसमें एक शॉर्ट कुर्ते के साथ धोती स्टाइल पैंट आती है, जो दिखने में बेहद कूल और फेस्टिव लगती है। लुक को कंप्लीट करने के लिए कानों में छोटी बालियां (स्टड्स) पहनें।
3. Indo-Western outfit

अगर आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों का फ्यूजन पसंद है, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट आपके लिए परफेक्ट रहेगा। आप केप स्टाइल टॉप के साथ स्लीक पैंट या फ्लेयर्ड स्कर्ट ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ मिनिमल और सिंपल ज्वेलरी कैरी करें ताकि आउटफिट का डिजाइन और कट खुलकर उभर सके।
4. Anarkali Suit

अनारकली सूट एक ऐसा सदाबहार आउटफिट है जो हर खास मौके पर बेहद ग्रेसफुल लगता है। इसका क्लासिक घेरदार डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देता है। भाई दूज पर बहुत ज्यादा हैवी की जगह सोबर या लाइट एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट चुनें। साथ में मैचिंग दुपट्टा रखें। छोटे झुमके पहनें। अगर आपको ज्यादा तामझाम या सजने-संवरने का समय नहीं मिलता, तब भी इस आउटफिट में आपका लुक पूरी तरह संभला हुआ और आकर्षक लगेगा।
5. Off-white Suit

कभी-कभी एक सिंपल बेस आउटफिट के साथ डिजाइनर या हैवी दुपट्टा आपके पूरे लुक को पूरी तरह बदल देता है। ऑफ-व्हाइट या क्रीम कलर के सिंपल सूट के साथ डार्क पिंक या रॉयल रेड कलर का हैवी दुपट्टा कैरी करें। आप चाहें तो बंधेज या बनारसी सिल्क का दुपट्टा चुन सकती हैं। लुक को बैलेंस करने के लिए इसके साथ सिंपल और क्लासी ज्वेलरी ही पहनें।
6. Simple Saree

अगर आप साड़ी पहनना पसंद करती हैं, तो भाई दूज के लिए यह सबसे एलिगेंट चॉइस है। सिल्क, जॉर्जेट या ट्रेंडी ऑर्गेंजा साड़ी चुनें। इसके साथ एक ट्रेंडी डिजाइनर ब्लाउज पेयर करें और पल्लू को करीने से सेट करें। अगर आपको साड़ी संभालने में दिक्कत होती है, तो रेडी-टू-वियर या प्री-ड्रेप्ड साड़ी का विकल्प भी चुन सकती हैं, जो दिखने में खूबसूरत और पहनने में बेहद आरामदायक होती है।


Download Android App
Download iOS App




