भाई दूज पर कैसे करें भाई का तिलक? जानें सही दिशा, पूजा विधि और जरूरी नियम

Summary :

भाई दूज भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। जानें भाई दूज की पूजा की सही दिशा, जरूरी सामग्री, तिलक लगाने की विधि और इसका धार्मिक महत्व।

भाई दूज हिंदू धर्म के पवित्र त्योहार में से एक है, जो भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इसे कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा करती हैं और उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। आइए  जानते हैं भाई दूज पूजा की सही दिशा, जरूरी टिप्स और तिलक की पारंपरिक विधि।

भाई दूज पर पूजा की सही दिशा

  • भाई दूज की पूजा करते समय दिशा का विशेष महत्व माना जाता है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार:
  • पूजा करते समय बहन का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। वहीं  तिलक लगाते समय भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाना चाहिए।
  • इसके साथ पूजा  स्थल को साफ-सुथरा रखें और भगवान गणेश तथा भगवान विष्णु का स्मरण करें।
  • साथ ही पूजा की थाली को सजाकर पूजा स्थान पर रखें। हालांकि अलग-अलग जगह और परिवारों में पूजा की परंपराएं  अलग होती हैं।

भाई दूज के त्योहार के लिए जरूरी टिप्स

  • पूजा से पहले घर और पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें।
  • पूजा की थाली में रोली, चावल , दीपक, मिठाई, फूल और नारियल रखें।
  • भाई के लिए उसकी पसंदीदा मिठाई और भोजन तैयार करें।
  • पूजा के दौरान परिवार के सभी सदस्य मिलकर भगवान का ध्यान करें।
  • भाई-बहन एक-दूसरे को तोहफा  देकर अपने रिश्ते को और खास बना सकते हैं।

भाई दूज तिलक लगाने की विधि

भाई दूज पर तिलक लगाने की परंपरा सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे विधिपूर्वक करने के लिए इन बातो का ध्यान रखे .

1. सबसे पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनें।
2. पूजा की थाली में रोली, चावल, दीपक, फूल और मिठाई रखें।
3. भाई को साफ आसन पर बैठा दे।
4. उसके माथे पर रोली और चावल से तिलक लगाएं।
5. भाई की आरती उतारें और उसकी लंबी उम्र एवं खुशहाल जीवन की कामना करें।
6. भाई को मिठाई खिलाएं और नारियल दें।
7. भाई अपनी बहन को तोहफा  देता है।

भाई दूज का धार्मिक महत्व

धार्मिक कथाओ और मान्यता के अनुसार, भाई दूज का संबंध भगवान यमराज और उनकी बहन यमुना से है। माना जाता है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज का स्वागत किया था। तभी से इस त्योहार पर बहनें अपने भाइयों के सुखी और लम्बी उम्र कि कामना करती है।

बता दें  कि भाई दूज केवल तिलक लगाने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने का सुंदर अवसर है। इस दिन प्रेम, श्रद्धा और खुशी के साथ पूजा करके त्योहार को यादगार बनाएं।

यह भी पढ़ें; ‘धागों से बांधा…’, भाईदूज पर गूंजेंगे भाई-बहन के प्यार भरे नगमे, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 5 गाने

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।