Hyundai की दमदार और लोकप्रिय कार Creta अब जल्द ही भारतीय बाजार में नए अवतार में लॉन्च होने वाली है। इस कार के शानदार लुक के साथ अब केबिन, साइज और कई नए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है। इस कार को टेस्टिंग के दौरन सड़कों पर देखा गया है जिससे इंटिरियर और साइज की पहली झलक देखने को मिली है। माना जा रहा है कि इस कार में कई नए फीचर्स के साथ दमदार इंजन और लुक में बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप भी क्रेटा कार के दिवाने है और नई कार लेने का सोच रहे है तो जानते है इस कार की सभी संभावित फीचर्स की जानकारी के बारे में..
नई Hyundai Creta में इंजन विकल्प
Creta का नया अवतार अब K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा जिसमें तीन पेट्रोल के विकल्प देखने को मिल सकते है। बता दें कि कार में 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल के साथ ही हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी इस बार देखा जा सकता है।
Creta के इंटिरियर में बदलाव
नई Creta के इंटिरियर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पहली झलक में देखा गया कि कार में डुअल टोन Off-White और Grey की थीम केबिन में देखने को मिली है। कार में अब 15 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट डिस्पले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, Pleos इंटरफेस, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, कप होल्डर, सेंटर आर्मरेस्ट, रियर AC वेंट्स, सनब्लाइंड्स, वायरलेस चार्जर समेत कई नए फीचर्स को शामिल किया जा सकता है जिससे यह पूरा केबिन अब नया देखने को मिलेगा।
Creta का बदलेगा डिजाइन
केबिन में कई बदलाव के साथ ही बाहर के लुक में भी बदलाव देखने को मिलेगा। सभी LED लाइट्स, ज्योमेट्रिकल डिजाइन के साथ ही पुरानी क्रेटा के मुकाबले अब 80mm ज़्यादा व्हीलबेस देखने को मिलेगा और अब बूट स्पेस भी ज्यादा दिया जाएगा। सेफ्टी की बात करें तो Level-2 Pro ADAS, 360-डिग्री कैमरा समेत एयरबैग भी दिए जाएंगे।
कब होगी लॉन्च?
नई क्रेटा पुरानी कार के मुकाबले हल्की महंगी हो सकती है और माना जा रहा है कि यह कार को साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। अभी कार की टेस्टिंग के दौरान पहली झलक देखने को मिली है जिसके चलते संभावित फीचर्स की जानकारी सामने रही है। कंपनी ने कार की लॉन्च डेट और आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।


Download Android App
Download iOS App




