टेस्ला और स्पेस एक्स के CEO एलन मस्क ने शुक्रवार को ऐलान किया कि सोशल मीडिया एक्स यूजर्स फिल्म, टीवी सीरीज और पॉडकास्ट को प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर मोनेटाइजेशन के जरिए आय अर्जित कर सकते हैं। अपनी बहन टोस्का मस्क जो स्ट्रीमिंग सर्विस पेशनफ्लिक की सह-संस्थापक हैं को जवाब देते हुए एलन मस्क ने कहा, यूजर्स अब एक्स पर फिल्म, टीवी सीरीज और पॉडकास्ट को आसानी से पोस्ट कर सब्सक्रिप्शन के जरिए मोनेटाइजेशन का फायदा उठा सकते हैं।
- सोशल मीडिया पर अब एक्स यूजर्स फिल्म, टीवी सीरीज पोस्ट कर सकते हैं
- पोस्ट कर मोनेटाइजेशन के जरिए यूजर आय अर्जित कर सकते हैं
- टोस्का ने अगले पोस्ट में लिखा कि लोग अब एक्स पर फिल्म देख रहे हैं
यूजर्स ने एलन मस्क को दे डाली खास सलाह
टोस्का ने अगले पोस्ट में लिखा कि लोग अब एक्स पर फिल्म देख रहे हैं। यह काफी अच्छा है। कुछ यूजर्स ने इस दौरान मस्क को सलाह दी कि बिना सब्सक्रिप्शन लिए फिल्म देखने के लिए उन्हें एक वन टाइम फीस भी रखनी चाहिए। इसके अलावा एलन मस्क ने अपने फॉलोअर्स को बताया कि ‘एआई ऑडियंस’ फीचर जल्द ही आने वाला है।
कंपनी का नाम बदलकर रखा X
उन्होंने इस नए फीचर के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी मदद से आप ऐड के लिए अपनी टारगेट ऑडियंस तक जल्द ही पहुंच सकते हैं। हमारा AI सिस्टम कुछ ही सेकंड्स में आपके ऐड के लिए उपयुक्त यूजर्स का एक पूल तैयार कर देगा। बता दें, एलन मस्क ने एक्स को अक्टूबर 2022 में खरीदा था। तब से लेकर अब तक मस्क कंपनी का नाम बदलकर एक्स कर चुके हैं। इसके साथ ही कंटेंट पोस्ट करने पर मोनेटाइजेशन जैसे कई फीचर्स को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है।
नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।


Download Android App
Download iOS App





