शेयर बाजार में लगातार उतार चढाव के बाद नवंबर महीने की कारोबारी शुरूआत में शेयर बाजार में भारी उछाल देखने को मिला है। आज सेंसेक्स 906.53 अंक, 1.21 प्रतिशत की तेजी और निफ्टी, 248.15 अंक, 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,301.25 पर पहुंचा और खबर लिखते समय तक सेंसेक्स में 980 अंको का भारी उछाल और निफ्टी में 270 अंको का उछाल देखा गया है।
बाजार में कैसे आया उछाल
अमेरिकी-ईरान बातचीत में सफलता की उम्मीदों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, बेहतर वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में खुला। व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.83 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
निफ्टी ऑयल एंड गैस Index 2 प्रतिशत उछाल
वहीं सेक्टरवार देखें तो, सबसे ज्यादा तेजी ऊर्जा क्षेत्र में देखने को मिली। निफ्टी ऑयल एंड गैस Index 2 प्रतिशत से अधिक उछाल देखा गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो 0.77 प्रतिशत और निफ्टी आईटी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखाई दिया। दूसरी ओर रियल्टी और मीडिया शेयरों में हल्की कमजोरी रही। निफ्टी रियल्टी 0.74 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 0.06 प्रतिशत नीचे रहा।
बाजार एक्सपर्ट की राय
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय बाजार में तेजी लौटने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसके पीछे घरेलू और वैश्विक दोनों स्तरों पर सकारात्मक कारक काम कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट आकर लगभग 110 डॉलर तक पहुंचना बाजार के लिए राहत की बात है। इसके साथ ही अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड का 4.93 प्रतिशत तक नीचे आना भी निवेशकों की धारणा को समर्थन दे रहा है। विश्लेषकों ने आगे कहा कि घरेलू मोर्चे पर भी कई मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




