उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार के चलते कई परिवारों की खुशियां छीन गई। ये घटना हाटा के कोतवाली के अंतर्गत थरुआडीह के पास की है, जहां रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की आपस में भीषण टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस सड़क हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया हैं।
कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, कार में 8 लोग सवार थे। ये सभी कार सवार लोग एक किसी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार जब थरुआडीह के पास पहुंची, तो सामने से एक तेज रफ्तर आ रहे ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में मौजूद 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई , जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस ने दी घटना की पूरी जानकारी
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी कार सवार को काफी मशक्कत के बाद सभी के बाहर निकाला, जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार सवार सभी लोग कुशीनगर के कप्तानगंज के रहने वाले थे। घटना की जांच के लिए पुलिस सभी साक्ष्यों को जुटा रही है।
मुख्यमंत्री ने राहत बचाव के दिए निर्देश
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में हुए सड़क हादसे की जानकारी लाते हुए, परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। साथ ही अधिकारियों को जल्द घटनास्थल पर पहुंचने और राहत बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। यहीं नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि मृतक लोगों के परिवार वालों को हर संभव सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की हैं।


Download Android App
Download iOS App




