आजमगढ़ में खाटू श्याम मंदिर का लिंटर गिरा, 3 मजदूर घायल; मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Summary :

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन खाटू श्याम त्रिदेव मंदिर की शटरिंग गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब मंदिर के ऊपर लिंटर की ढलाई का काम चल रहा था, जिसका कारण भारी वजन और तकनीकी खामी बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार को निर्माणाधीन खाटू श्याम त्रिदेव मंदिर की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि मंदिर के ऊपर लिंटर की ढलाई का काम चल रहा था, तभी भारी वजन और तकनीकी खामी की वजह से लिंटर गिर गया। इस हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने घायलों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।

मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका

हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत के काम में लग गए। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई मजदूर और लोग दबे हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मलबे से निकाले गए घायलों में से दो की हालत बहुत गंभीर है, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनका इलाज चल रहा है।

घायल मजदूरों की पहचान

कंधारपुर थाना क्षेत्र के पास कहतु श्याम मंदिर का काम काफी समय से चल रहा था। सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान अचानक से शटरिंग गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों की पहचान कमलेश कुमार (23) और अरुण चौहान (30) के रूप में हुई है। वहीं तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत-बचाव का कार्य चल रहा है। मलबे को हटाकर, फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

Also Read: Hamirpur Police Encounter: हमीरपुर में 3 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।