West Bengal Church Attack: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चर्च के उद्घाटन के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार को बसंती थाना क्षेत्र के नारायणतला में कुछ लोग चर्च में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं और महिलाओं के साथ मारपीट और बदसलूकी भी की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को घटना की सूचना रविवार सुबह मिली थी। जिसमे बताया गया कि करीब 30 से 35 लोग अचानक चर्च में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। इस दौरान उन्होंने चर्च में लगे क्रॉस को भी नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की और उन्हें जबरन हाथों से सफेद चूड़ियां उतारने के लिए भी कहा।
घटना का वीडियो बनाने वालों के फोन तोड़े
पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने चर्च में लगे क्रॉस को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उन लोगों के मोबाइल फोन भी तोड़ दिए, जो घटना का वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि हमलावरों ने चर्च में मौजूद लोगों को धमकी दी कि वे वहां किसी भी तरह का धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
ईसाई संगठनों ने साजिश का आरोप लगाया
इस घटना को लेकर चर्च में मौजूद ईसाई संगठनों ने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया है। ईसाई संस्था ‘बंगीय क्रिस्टिया परिषद’ (BCP) ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। संगठनों का आरोप है कि हमलावरों ने वहां मौजूद लोगों के साथ बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने कहा कि हमलावर इतने बेखौफ थे कि उन्होंने बिना किसी डर के लोगों पर हमला किया।


Download Android App
Download iOS App




