EPFO की WhatsApp सर्विस लॉन्च, सिर्फ ‘Hi’ भेजें और चेक करें PF बैलेंस, पासबुक डाउनलोड करने का भी मिलेगा ऑप्शन

Summary :

यह खबर ईपीएफओ (EPFO) के उन सदस्यों के लिए है जिन्हें पीएफ मिलता है। EPFO ने अपने सदस्यों के लिए एक नई व्हाट्सएप सेवा शुरू की है, जिसके माध्यम से वे अब घर बैठे आसानी से अपने पीएफ बैलेंस और पासबुक से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप नौकरी करते हैं और आपको PF मिलता है, तो ये खबर आपके लिए है। आपको अब अपने प्रोविडेंट फंड (PF) की जानकारी लेने के लिए दफ्तर जाने, लंबी लाइनों में खड़े होने या फिर EPFO की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। EPFO ने अपने मेंबर्स के लिए नई व्हाट्सएप सर्विस लॉन्च की है। इसकी मदद से कर्मचारी घर बैठे अपने व्हाट्सएप से फटाफट PF की जानकारी ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसका कैसे इस्तेमाल करें।

श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने किया लॉन्च

ईपीएफओ (EPFO) की नई व्हाट्सएप सेवा की लॉन्चिंग केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने की। इस सर्विस के आने से पीएफ मेंबर्स अब घर बैठे व्हाट्सएप के जरिए ही आसानी से अपना पीएफ बैलेंस और पासबुक से जुड़ी सारी जानकारी झट-पट हासिल कर सकते हैं। EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की।

व्हाट्सएप पर जाकर कैसे चेक करें PF बैलेंस?

  • अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें और और अपने UAN-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से +91 8796441800 पर “Hi” या “Hello” लिखकर मैसेज भेजें।
  • सबसे पहले EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पास के कार्यालय का वेरिफाइड व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर चेक करें।
  • अब उस वॉट्सऐप नंबर को निकालकर सेव करें।
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो पीएफ खाते से जुड़ा है) से वॉट्सऐप पर उस नंबर पर ‘Hi’ लिखकर मैसेज भेजें।
  • इसके बाद आपके चैटबॉट पर भाषा चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें आप हिंदी, इंग्लिश या अपनी पसंद भाषा को चुनें।
  • स्क्रीन पर आपको PF बैलेंस, ट्रांजैक्शन या पासबुक डाउनलोड ऑप्शन मिलेंगे।
  • जो चेक करना है, वो ऑप्शन चुने।
  • इसके बाद अकाउंट की जानकरी देखने के लिए मांगा गया OTP दर्ज करें।
  • फिर आपके सामने स्क्रीन पर सारी डिटेल्स आ जाएगी।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।