Comeback Of Superstar In WWE: 9 साल बाद WWE में इस सुपरस्टार की वापसी, अब नई पीढ़ी को देंगे ट्रेनिंग

Summary :

पूर्व टैग टीम चैंपियन डैरेन यंग ने लगभग 9 साल बाद WWE में वापसी की है। इस बार वह रिंग में रेसलिंग करने के बजाय WWE परफॉर्मेंस सेंटर में नए NXT टैलेंट को ट्रेनिंग देने वाले कोच की भूमिका निभाएंगे। हालांकि फैंस उनके इन-रिंग कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल WWE द्वारा उनके दोबारा मैच खेलने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

WWE में ट्रिपल एच के लीडरशिप में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कंपनी जहां बिजनेस के मोर्चे पर नए मुकाम हासिल कर रही है, वहीं रेसलर्स की एंट्री और एग्जिट का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच WWE के एक पुराने सुपरस्टार ने करीब 9 साल बाद कंपनी में वापसी की है। यह रेसलर कोई और नहीं, बल्कि डैरेन यंग हैं।

Comeback Of Superstar In WWE: WWE में किस रोल में लौटे डैरेन यंग?

डैरेन यंग ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। हालांकि, इस बार वह रिंग में मुकाबला करते नजर नहीं आएंगे। यंग WWE के परफॉर्मेंस सेंटर में कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे और NXT के नए रेसलर्स को ट्रेनिंग देंगे। अपनी वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए यंग ने बताया कि 9 साल पहले WWE से रिलीज होने के बाद अब उन्हें कंपनी में दोबारा काम करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि परफॉर्मेंस सेंटर में वापस आकर उन्हें काफी अच्छा महसूस होता है।

अब वह अपने एक्सपीरिएंस और सीखी हुई स्किल्स को अगली पीढ़ी के रेसलर्स के साथ शेयर कर पाएंगे। यंग ने अपने पुराने कोचों को भी याद किया और WWE का आभार जताया। उनके मुताबिक, यह उनके लिए सीखने और नए टैलेंट को आगे बढ़ाने का शानदार मौका है।

ऐसा रहा डैरेन यंग का WWE करियर

Darren Young WWE Wrestling Career
Darren Young WWE Wrestling Career (Source: Google)

डैरेन यंग ने साल 2009 में WWE के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। वह NXT के पहले सीजन का हिस्सा रहे और इस दौरान सीएम पंक के साथ भी उन्होंने काम किया। आगे चलकर वह चर्चित ग्रुप ‘द नेक्सस’ से जुड़े, जिसकी जॉन सीना के साथ बड़ी राइवलरी देखने को मिली थी। सीना के खिलाफ हार के बाद यंग को ग्रुप से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने टाइटस ओ’नील के साथ टैग टीम बनाई।

दोनों की जोड़ी ने साल 2015 में WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी और 69 दिनों तक चैंपियन बने रहे। हालांकि, साल 2017 में WWE ने डैरेन यंग को रिलीज कर दिया था। ऐसे में अब करीब 9 साल बाद उनकी कंपनी में वापसी हुई है। फिलहाल वह कोच के तौर पर अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे।

क्या दोबारा रिंग में उतरेंगे डैरेन यंग?

Darren Young In WWE
Darren Young In WWE (Source: Google)

डैरेन यंग की वापसी के बाद फैंस के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या वह आने वाले समय में फिर से रिंग में मुकाबला करते दिखाई देंगे। फिलहाल उनकी जिम्मेदारी कोच की है और WWE की ओर से उनके इन-रिंग कमबैक को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फैंस को इंतजार रहेगा कि क्या आने वाले समय में यंग एक बार फिर रेसलिंग रिंग में अपना दमखम दिखा पाएंगे या नहीं।

Read More: John Cena Comeback: WWE में फिर होगी John Cena की वापसी, जानिए किस खास वजह से Raw में आएंगे नजर

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।