IND vs NZ 1st ODI Update: भारत के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे, प्रैक्टिस के दौरान सिर में लगी चोट

Summary :

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज शुरू होने से पहले होस्टिंग टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोटिल होने की वजह से पहले वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। ईडन पार्क में प्रेक्टिस सेशन के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश में उनके साथ एक हादसा हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड को मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र के रूप में भी दो…

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज शुरू होने से पहले होस्टिंग टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोटिल होने की वजह से पहले वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। ईडन पार्क में प्रेक्टिस सेशन के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश में उनके साथ एक हादसा हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड को मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र के रूप में भी दो बड़े झटके लग चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी पहले ही वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं और टीम ने उनके ऑप्शन की अनाउंसमेंट भी कर दी है।

IND vs NZ 1st ODI Update: मैट हेनरी से टकराने के बाद अस्पताल पहुंचे कॉनवे

Devon Conway And Matt Henry Clash
Devon Conway And Matt Henry Clash (Source: Google)

न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ईडन पार्क में प्रेक्टिस के दौरान डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज मैट हेनरी कैच लेने की कोशिश में आपस में टकरा गए। इस टक्कर में कॉनवे के सिर पर चोट लग गई। इस घटना के तुरंत बाद मैदान पर मौजूद मेडिकल टीम ने दोनों खिलाड़ियों को प्राइयोरिटी पर रख कर ट्रटमेंट दिया और कॉनवे की चोट को लेकर जांच भी की।

इसके बाद बेहतर जांच के लिए उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल में जांच के दौरान कॉनवे को कनकशन यानी सिर की चोट के कारण दिमाग पर पड़ने वाले इफेक्ट की पुष्टि हुई। इसी वजह से वह भारत के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

दूसरे वनडे में खेलने पर भी बना हुआ है सस्पेंस

Devon Conway In ODi Against India
Devon Conway In ODi Against India (Source: Google)

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया है कि डेवोन कॉनवे और मैट हेनरी की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल कॉनवे के दूसरे वनडे मुकाबले में खेलने को लेकर भी सिचुएशन साफ नहीं है। टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस और रिकवरी को ध्यान में रखते हुए आगे का फैसला करेगा। ऐसे में भारतीय टीम के खिलाफ अहम सीरीज से पहले कॉनवे का चोटिल होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे: कब और कहां देखें लाइव मैच?

NZ vs IND 1st ODI
NZ vs IND 1st ODI (Source: Google)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच से जुड़ी अहम जानकारी इस तरह है:

India vs New Zealand Match
India vs New Zealand Match (Source: Google)

मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे
तारीख: बुधवार, 4 नवंबर
स्थान: ईडन पार्क, ऑकलैंड
मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे
टॉस: भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे
न्यूजीलैंड में मैच का समय: दोपहर 3 बजे

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर एवेलेबल होगी। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मेन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड की टीम भारतीय चुनौती का सामना किस तरह करती है।

Read More: Gurunoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर मचा बवाल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।