त्रिपुरा के बॉक्सनगर के आशाबाड़ी इलाके में उपद्रवी तस्करों ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए है साथ ही हमलावरों ने हथियार छीनने की भी कोशिश की और सरकारी गाड़ी में तोड़-फोड़ भी की है। BSF जवानों पर हुए हमले के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है वहीं CM माणिक साहा ने घटना की निंदा करते हुए कड़ी कारवाई करने का निर्देश दिया है।
कहां हुई यह घटना
यह घटना आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (BOP) के नीचे कांटेदार तार वाली बॉर्डर फेंस के पास गेट नंबर 174 और 175 के पास हुई। बताया जा रहा है कि तस्कर इलाके से गैर-कानूनी सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी ड्यूटी पर तैनात 49वीं बटालियन के BSF जवानों ने उनका पीछा किया। इस बीच, रहीमपुर कांतमुरा BOP से तीन BSF जवान एक गाड़ी में बॉक्सनगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नाकाबंदी वाली जगह पर पहुँचे तभी तस्करों के एक ग्रुप ने उन पर अचानक हिंसक हमला कर दिया। इस हमले में 3 जवानों को पीटा गया, राइफल छीनने की कोशिश की गई और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जिस सरकारी गाड़ी में जवान आए थे, उसमें भी तोड़-फोड़ की गई।
Tripura में India-Bangladesh border के पास BSF जवानों पर हमला
त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिंसक घटना सामने आई है। छापेमारी के दौरान एक भीड़ ने BSF जवानों पर हमला किया, वाहनों में तोड़फोड़ की और जवानों के हथियार छीनने की कोशिश की। मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और FIR दर्ज कर ली गई है।
#TripuraNews #BSF #BSFJawanAttack #IndiaBangladeshBorder #TripuraBorderNews
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) November 3, 2026
CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
यह पूरी घटना हमले के सामने एक घर में लगे CCTV कैमरे कैद हो गई है। पुलिस और BSF के जवानों ने जांच के लिए फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है और सीनियर पुलिस और BSF अधिकारियों ने हालात का जायजा लेने के लिए बॉक्सनगर का दौरा किया। इस मामले में अभी बड़े अधिकारी समेत बॉक्सनगर पुलिस घटना की जांच कर रही है और इसमें शामिल हमलावरों को ट्रैक कर रही है।
CM माणिक साहा ने की कड़ी निंदा
हमलावर आशाबाड़ी इलाके में रहकर बॉर्डर पार तस्करी की गतिविधियों में शामिल थे। लेकिन इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के बाद त्रिपुरा के CM माणिक साहा ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि BSF जवानों पर हमला और हिंसा स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसी घटनाओं से सख्ती से निपटा जाएगा क्योंकि जवान के पास सम्मान और सुरक्षा का अधिकार है।


Download Android App
Download iOS App




