स्पोर्टी लुक, दमदार इंजन और शानदार माइलेज! भारत में बनी Harley की सबसे सस्ती क्रूजर बाइक, जानें कब होगी लॉन्च

Summary :

Harley-Davidson Sprint 440: Harley-Davidson Sprint 440 कंपनी की सबसे किफायती क्रूजर बाइक है, जिसे Hero MotoCorp के साथ मिलकर भारत में तैयार किया गया है। इसमें 440cc इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्लासिक डिजाइन मिलता है। ब्रिटेन में इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.5 लाख रुपये है। अमेरिका में डिलीवरी 2027 से शुरू होगी।

Harley-Davidson Sprint 440: अमेरिकी बाइक कंपनी  Harley-Davidson अपनी दमदार क्रूजर बाइक्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है। अब कंपनी एक नई मोटरसाइकिल लेकर आ रही है, जिसे भारत में तैयार किया गया है।  इसका नाम Harley-Davidson Sprint 440 है। इसे Hero MotoCorp के साथ मिलकर तैयार किया गया है। भारत में बनी यह बाइक अब दुनिया के कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Sprint 440 कंपनी की सबसे सस्ती क्रूजर बाइक है। इसका डिजाइन, इंजन और बैठने का तरीका मौजूदा X440 से अलग है। आइए जानते हैं इस नई बाइक के डिजाइन, इंजन, फीचर्स और कीमत के बारे में।

Harley-Davidson Sprint 440 को पहली बार इटली के मिलान में होने वाले EICMA मोटरसाइकिल शो में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। कंपनी इसे कई देशों में बेचने की तैयारी कर रही है। अमेरिका में इस बाइक की डिलीवरी 2027 से शुरू होने की योजना है। इस बाइक को भारत में तैयार किया गया है। हालांकि, अमेरिकी बाजार में बिकने वाली बाइक की आखिरी असेंबली पेंसिल्वेनिया स्थित कंपनी की York फैक्ट्री में होगी। इस तरह Sprint 440 भारत में बनी टेक्नॉलजी  और अमेरिकी ब्रांड की पार्टनरशिप का उदाहरण बनेगी।

क्लासिक क्रूजर जैसा है बाइक का डिजाइन

  • नई Sprint 440 का डिजाइन पुरानी क्रूजर बाइक्स जैसा है। इसका लंबा और नीचे की ओर झुका हुआ डिजाइन इसे अलग लुक देता है।
  • बाइक में आंसू की बूंद जैसी फ्यूल टैंक की बनावट, चौड़ा हैंडलबार और कम्फर्ट सीट दी गई है।
  • पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए अलग सीट भी मिलती है। इसका छोटा पिछला मडगार्ड और नीचे की तरफ लगा एग्जॉस्ट बाइक के क्लासिक लुक को और बेस्ट बनाते हैं।
  • Harley-Davidson की मौजूदा X440 एक रोडस्टर बाइक है, जबकि Sprint 440 को खास तौर पर क्रूजर बाइक पसंद करने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है।

440cc इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स

  • Harley-Davidson Sprint 440 में 440cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है।
  • यह इंजन 6,000 rpm पर 26.7 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 38 Nm का टॉर्क पैदा करता है।
  • इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी मिलता है, जिससे गियर बदलने के दौरान राइडिंग आसान हो सकती है।
  • कंपनी ने इस बाइक को तेज रफ्तार और स्पोर्टी राइडिंग के बजाय कम्फर्ट सफर के लिए तैयार किया है।
  • इसका इंजन कम स्पीड पर बेस्ट  टॉर्क देने के लिए बनाया गया है। कंपनी के अनुसार, बाइक करीब 34 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है।

फ्यूल टैंक और सीट के ऑप्शन

  • Sprint 440 में 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसके मुकाबले  में भारत में बिकने वाली X440 में 13.5 लीटर का टैंक मिलता है।
  • छोटे फ्यूल टैंक के  कारण बाइक को कॉम्पैक्ट क्रूजर डिजाइन देना आसान हुआ है।
  • कंपनी इसमें रीच और टॉल ब्वॉय सीट के ऑप्शन  भी देगी। इससे अलग-अलग हाइट वाले राइडर्स अपनी सुविधा के अनुसार सीट चुन सकेंगे।

मॉडर्न फीचर्स और एक्सेसरीज

  • क्लासिक डिजाइन के बावजूद Sprint 440 में कई मॉडर्न  फीचर्स मिलते हैं। इसमें 3.5 इंच का राउंड कलर TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है।
  • इसके अलावा बाइक में फुल LED लाइटिंग और हेडलैंप के ऊपर USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।
  • कंपनी बाइक के साथ डिटैचेबल विंडस्क्रीन, सैडलबैग, पैसेंजर बैकरेस्ट और इंजन गार्ड जैसी एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराएगी। इनकी मदद से कस्टमर  बाइक को अपनी जरूरत के हिसाब से तैयार कर सकेंगे।

Harley-Davidson Sprint 440 की कीमत

  • ब्रिटेन में Harley-Davidson Sprint 440 की शुरुआती कीमत 4,995 पाउंड (करीब 6.5 लाख रुपये) रखी गई है। कंपनी अगले साल से इसकी डिलीवरी शुरू कर सकती है।
  • इस बाइक के जरिए Harley-Davidson कम कीमत में क्रूजर बाइक का एक्सपीरियंस  देना चाहती है।
  • भारत में बनी यह बाइक कंपनी के दूसरे देशों में कारोबार बढ़ाने की योजना का एक अहम हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: Top 5 Car Companies in India: त्योहारी सीजन में गाड़ियां खरीदने की मची लूट, TATA से लेकर KIA की रिकॉर्ड तोड़ सेल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।