अक्टूबर और नवंबर महीने में कई बड़े त्योहारों में ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ियां खरीदते है लेकिन इस बार अक्टूबर महीने में ही कार खरीदने की होड़ मच गई है और सेल 5 लाख रुपये के पार पहुंच गई है। बता दें कि अक्टूबर महीने में नवरात्रि और दशहरा के दौरान मारुती कंपनी का शानदार प्रदर्शन रहा और टॉप 1 पर रही वहीं टाटा की गाड़ियों पर भी ग्राहक टूट पड़े है जिससे दूसरे स्थान पर टाटा और तीसरे स्थान पर महिंद्रा रही है।
मारुति सुजुकी टॉप 1 में शामिल
मारुति सुजुकी देश की टॉप कार सेलिंग कंपनी में शामिल रही है और इस बार अक्टूबर महीने में कार की लगभग 20.45 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है और कार ने 2.12 लाख कार सेल की है। ग्राहकों की पहली पसंदी बनी मारुती ने इस महीने मजबूत ग्रोथ हासिल की है और इससे देखा जा सकता है कि मारुती की गाड़ियों की डिमांड शानदार रही है।
टाटा मोटर्स ने पलटा पासा
टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में एक से बढ़कर कार लॉन्च की है और EV कार लोगों की पसंद बन रही है जिसके चलते टाटा ने अक्टूबर महीने में पासा पलट दिया है और लगभग 73,002 कार सेल करने के बाद दूसरी स्थान पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि टाटा की पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट डिमांड में रहा है और EV कार की सेल में भी बढ़ोतरी हुई है जिसके चलते इस बार डिमांड भी शानदार रही है।
महिंद्रा तीसरे स्थान पर रही
महिंद्रा ने भारतीय बाजार में Thar, Scorpio, Scorpio N जैसी शानदार SUV के दम पर बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। इस महीने कंपनी ने लगभग 64,248 यूनिट सेल की है और तीसरे स्थान पर रही है। लेकिन इस बारा महिंद्रा टाटा को पीछे नहीं छोड़ पाई है।
हुंडई कार की बढ़ी डिमांड
हुंडई की बाजार में Creta, Venue, i20 समेत कई शानदार कार मौजूद है और इस महीने भी शानदार प्रदर्शन रहा है। बता दें कि कंपनी की इस बार 57,883 यूनिट सेल हुई है और बेहतर ग्रोथ देखने को मिली है। त्योहारी सीजन में डिमांड के चलते इस बार चौथे स्थान पर रही है।
KIA ने बनाए रिकॉर्ड
KIA ने भी अक्टूबर महीने में शानदार प्रदर्शन किया है और टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि KIA कंपनी ने लगभग 30,657 यूनिट बेचकर पांचवें स्थान पर हासिल किया है। नई KIA Seltos, Carens, Sonet की बढ़ती डिमांड का सहारा कंपनी को मिला है।


Download Android App
Download iOS App




