नवंबर 2026 में त्यौहार के समय कई लोग नई गाड़ी खरीदने का प्लान करते है ऐसे में कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए मॉडल पेश करने की तैयारी में हैं। इस महीने SUV, प्रीमियम कारों और EV गाड़ियों को लेकर बाजार में कई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी में है। अगर आप भी नवंबर में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जानते है Upcoming Cars in November 2026 और सभी कार के फीचर की जानकारी
Mercedes-Benz GLC Electric
प्रीमियम कार में शामिल Mercedes कंपनी की Benz GLC Electric कार को 4 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। इस कार में 94kWh बैटरी, डुअल मोटर AWD और 715 किलोमीटर रेंज तक का दावा किया गया है। यह कार EV वेरिएंट में सिर्फ 4.3 सेकेंड में 0 से 100KMPH की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। कीमत की बात करें तो ₹80 से 90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च की जा सकती है।
Denza D9

BYD के प्रीमियम ब्रांड Denza नई इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कार 13 नवंबर 2026 को लॉन्च की जा सकती है जिसमें 2+2+3 सीटिंग लेआउट, कैप्टन सीट्स और प्रीमियम इंटीरियर मिलने की उम्मीद है। रेंज की बात करें तो यह लगभग 600KM की रेंज दे सकती है और ₹90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च की जा सकती है।
Mahindra Thar EV
EV Thar को लेकर भी काफी चर्चा है। इसका डिजाइन ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। माना जा रहा है कि यह कार नंवबर में लॉन्च हो सकती है और इसकी कीमत ₹20 से 25 लाख रुपये तक रह सकती है। यह कार Dual-motor में AWD और 4X4 विकल्प के साथ लॉन्च की जा सकती है।
VinFast VF3

VinFast भारतीत बाजार में कॉमपैक्ट कार VF3 EV कार को 23 नंवबर को लॉन्च कर सकता है जिसमें 2 Door, 200KM की रेंज समेत कई फीचर को शामिल किया जा सकता है। यह छोटी इलेक्ट्रिक SUV अपने कॉम्पैक्ट साइज और डिजाइन के कारण चर्चा में है। कीमत की बात करें तो ₹9 लाख की एक्स शोरूम कीमत से शुरू हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App





