नवंबर में Maruti दे रही है दिवाली गिफ्ट, Alto K10 से लेकर इनविक्टो पर भारी छूट, 1 लाख रुपये तक की होगी बचत

Summary :

रुती की Alto K10 से लेकर इनविक्टो  SUV पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Maruti की दूसरी सबसे किफायती कार Wagon R के पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

नवंबर महीने में दिवाली, धनतेरस और छठपूजा समेत कई बड़े त्यौहार है और इस महीने में ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ियां खरीदते है। बता दें कि अक्टूबर महीने में भी लाखों की संख्या में कंपनी ने यूनीट बेची थी और अब अपने  ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट दे रही है जिसे दिवाली गिफ्टी भी माना जा रहा है।  मारुती की Alto K10 से लेकर इनविक्टो  SUV पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं मारुति इनविक्टो में ग्राहकों के लिए 1 लाख रुपये बचाने का यह सुनहरा मौका है। जानते है मारुती की कौनसी गाड़ियों में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Alto K10 पर बंपर डिस्काउंट

मारुती की सबसे किफायती कार Alto K10 के सभी वेरिएंट पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें कि CNG मॉडल पर 10,000 रुपये, LXi वैरिएंट पर 32,000 रुपये, VXi और VXi Plus वैरिएंट पर 22,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह कार सिर्फ 3.70 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत से शुरू होती है।

Wagon R के सभी वेरिएंट पर छूट

Maruti की दूसरी सबसे किफायती कार Wagon R के पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें कि इसके Waltz एडिशन पर 67,000 रुपए तक की छूट दी जा रही है जिसमें 37,100 रुपये कार पर, 25,000 रुपये एक्सचेंज, स्क्रैप बोनस 10,000 रुपये, Corporate Discount पर 2,500 रुपये की छूट मिल रही है कुल मिलाकर कार में 67,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है। वहीं CNG वेरिएंट पर भी कुल 59,600 रुपये की छूट दी जा रही है।

इनविक्टो पर 1 लाख रुपये की बचत

मारुति की 7 सीटर कार इनविक्टो पर भी बंपर छूट दी जा रही है। बता दें कि इस कार में 30,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 20,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर, 50,000 रुपये एक्सचेंज और पुरानी कार स्कैप कराने पर 50,000 रुपये की छूट मिल रही है। कुल मिलाकर कार में लगभग 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।