WWE के दिग्गज सुपरस्टार जॉन सीना ने दिसंबर 2025 में अपने रेसलिंग करियर का आखिरी मुकाबला लड़ा था। इस मैच में उनका सामना गुंथर से हुआ था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पूरे 2025 में सीना अपने रिटायरमेंट टूर को लेकर सुर्खियों में रहे। इस दौरान उन्होंने अपने कई पुराने कॉम्पटीटर्स के खिलाफ मुकाबले किए और फैंस को कई यादगार पल दिए। हालांकि रिटायरमेंट के बाद भी वह समय-समय पर WWE के टीवी शो में दिखाई देते रहे। ऐसे में अब एक बार फिर उनकी वापसी की खबर सामने आई है।
John Cena Comeback: जॉन सीना की वापसी के पीछे क्या है वजह?
CENA IS BACK 🫡 @JohnCena
John Cena returns to #WWERaw NEXT WEEK in Brooklyn SPECIAL START TIME 6 ET/3 PT only on @netflix!
🎟️: https://t.co/4dfLY9XpJf https://t.co/yZcreuIDnO
— WWE (@WWE) October 27, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन सीना अगले हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में वापसी कर सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2 नवंबर को ब्रुकलिन में होने वाले Raw के एपिसोड में उनकी मौजूदगी का रिलेशन ‘जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट’ से होगा। बताया जा रहा है कि सीना इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर सकते हैं। इस दौरान इवेंट की तारीख और इवेंट की जगह से जुड़ी जानकारी भी सामने आ सकती है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि टूर्नामेंट की प्लानिंग को लेकर WWE की क्रिएटिव टीम में काफी चर्चा हुई है। इसके लिए शॉन माइकल्स और एजे स्टाइल्स जैसे दिग्गजों से भी सलाह ली गई है। वहीं पॉसीबिलिटी है कि इस इवेंट को कई प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा।
गुंथर के खिलाफ खेला था करियर का आखिरी मुकाबला

आपको बता दें कि जॉन सीना ने 13 दिसंबर 2025 को ऑर्गनाइज़्ड Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का आखरी मैच खेला था। इस मुकाबले में उनका सामना गुंथर से हुआ। दोनों रेसलर्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिर में सीना को टैपआउट करना पड़ा और उन्हें हार के साथ रिंग को अलविदा कहना पड़ा। सीना की इस हार से उनके कई फैंस निराश हुए थे। फैंस चाहते थे कि उनका पसंदीदा सुपरस्टार आखिरी मुकाबले में जीत के साथ विदाई ले, लेकिन WWE ने गुंथर को आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया।
2025 में जॉन सीना ने हासिल कीं बड़ी अचीवमेंट्स

जॉन सीना के लिए 2025 कई मायनों में यादगार रहा। उन्होंने रेसलमेनिया में अपने करियर की 17वीं वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। इसके अलावा उन्होंने पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी अपने नाम की और WWE के ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने। साल की शुरुआत में आयोजित एलिमिनेशन चैंबर में सीना ने द रॉक के इशारे पर कोडी रोड्स पर हमला करके हील टर्न लिया था। उनके इस कदम ने फैंस को हैरान कर दिया था।
पूरे रिटायरमेंट टूर के दौरान उन्हें अपनी मर्जी से काम करने की आजादी और क्रिएटिव फ्रीडम भी मिली थी। अब सीना की वापसी को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। हालांकि यह वापसी रिंग में मुकाबले के लिए नहीं, बल्कि जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट से जुड़ी अनाउंसमेंट के लिए बताई जा रही है। वहीं आने वाले समय में उन्हें WWE हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App




