IND vs NZ 5th T20: ग्लेन फिलिप्स के निशाने पर 3 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ मचा सकते हैं तहलका

Summary :

भारत और न्यूजीलैंड के पांचवें टी20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स पर सबकी नजरें रहेंगी, जिन्होंने सीरीज में अब तक 276 रन बनाए हैं। फिलिप्स के पास एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन, न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक टी20 शतक और सबसे ज्यादा छक्के लगाने जैसे तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अब देखना होगा कि शानदार फॉर्म में चल रहे फिलिप्स आखिरी मुकाबले में इतिहास रच पाते हैं या भारतीय गेंदबाज उन्हें रोकने में कामयाब होते हैं।

IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांचवां और सीरीज का आखिरी टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में पहले ही अनडिफिटेड बढ़त हासिल कर चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम आखिरी मैच जीतकर सम्मान के साथ सीरीज को खत्म करना चाहेगी। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स पर रहने वाली हैं, जिनका बल्ला पूरी सीरीज में जमकर बोल रहा है।

ग्लेन फिलिप्स ने अब तक खेले गए चार मुकाबलों में एक शतक और दो अर्धशतकों की बदौलत 276 रन बना लिए हैं। पिछले मैच में उन्होंने महज 46 गेंदों में शतक जड़कर भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। वहीं, हैमिल्टन के सेडन पार्क में भी फिलिप्स का रिकॉर्ड शानदार रहा है। यहां वह करीब 195 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते आए हैं। वहीं पांचवें टी-20 में फिलिप्स के पास शानदार प्रदर्शन के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। आइए जानते हैं उन तीन रिकॉर्ड्स के बारे में, जिन पर आज उनकी नजरें टिकी होंगी।

1. एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

Most Runs In One T-20 Series
Most Runs In One T-20 Series (Source: Google)

पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के फिल साल्ट के नाम दर्ज है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में 331 रन बनाए थे। ग्लेन फिलिप्स इस रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंच चुके हैं। उनके खाते में चार मैचों के बाद 276 रन हैं। अगर फिलिप्स आखिरी मुकाबले में 56 रन और बना लेते हैं, तो वह फिल साल्ट को पीछे छोड़कर एक बायलैटरल पांच मैचों की टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन:

331 रन – फिल साल्ट (इंग्लैंड)

290 रन – मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड)

279 रन – अभिषेक शर्मा (भारत)

2. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल शतक

Most International Centuries For Newzealand
Most International Centuries For Newzealand (Source: Google)

ग्लेन फिलिप्स के पास न्यूजीलैंड की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका है। फिलहाल वह तीन शतकों के साथ कॉलिन मुनरो और फिन एलन की बराबरी पर हैं। अगर आज के मुकाबले में फिलिप्स एक और शतक लगाने में कामयाब होते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक:

3 शतक – ग्लेन फिलिप्स

3 शतक – कॉलिन मुनरो

3 शतक – फिन एलन

3. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में दूसरी पोज़ीशन

Most Sixes For Newzealand
Most Sixes For Newzealand (Source: Google)

ग्लेन फिलिप्स के निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड है। न्यूजीलैंड के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 173 छक्के जड़े थे। वहीं, फिन एलन और ग्लेन फिलिप्स दोनों के नाम फिलहाल 125-125 छक्के दर्ज हैं। भारत के खिलाफ आज के मैच में एक छक्का लगाते ही फिलिप्स फिन एलन को पीछे छोड़कर इस लिस्ट में दूसरे पोज़ीशन पर पहुंच जाएंगे।

न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल छक्के:

173 छक्के – मार्टिन गुप्टिल

125 छक्के – फिन एलन

125 छक्के – ग्लेन फिलिप्स

आखिरी मुकाबले में फिलिप्स पर रहेंगी सबकी नजरें

Glenn Phillips Performance In 5th T20I
Glenn Phillips Performance In 5th T20I (Source: Google)

भारत के खिलाफ पांचवें टी-20 में ग्लेन फिलिप्स के पास पर्सनल अचीवमेंट हासिल करने का सुनहरा मौका है। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न सिर्फ न्यूजीलैंड को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे, बल्कि तीन बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय गेंदबाज उनके बल्ले पर कितना रोक लगा पाते हैं।

Read More: पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से लेकर ISI तक ये लोग करते थे ड्रग्स तस्करी!, R.V.S. मणि के दावों ने बढ़ाई हलचल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।