Aaj Ka Rashifal 03 November 2026: मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य और आज के उपाय

Summary :

Aaj Ka Rashifal 03 November 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 03 November 2026 1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल) आध्यात्मिक के प्रति रू​चि बढ़ेगी। रोजगार के साधान बढ़ेंगे। आय के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता बनी रहेगी। दूर-दराज की यात्रा करते…

Aaj Ka Rashifal 03 November 2026: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें।

आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 03 November 2026

1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आध्यात्मिक के प्रति रू​चि बढ़ेगी। रोजगार के साधान बढ़ेंगे। आय के साथ-साथ खर्च की भी अधिकता बनी रहेगी। दूर-दराज की यात्रा करते समय ​कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। जेबकतरों से सावधान रहें।

2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)

राजकीय क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय ठीक नहीं है। कोई बड़ा निवेश न करें। सौन्दर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय में तरक्की होगी। व्यवहार उत्तम बनाए रखें।

3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)

मेडिकल क्षेत्र में युवाओं को प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। ट्रेनिंग पर जाने के योग हैं। महिलाएं कला एवं सौंदर्य के क्षेत्र में लाभ कमाएंगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। पारदर्शिता बनाए रखें।

4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)

आज आपके इष्ट देव के दर्शन होने से आत्मीय खुशी महसूस करेंगे। आध्यात्म के प्रति आपका विशेष लगाव है। बाहर जाते समय सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें। शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)

आज परिवार में मनचाहे रिश्तेदार के आने से प्रसन्नता रहेगी। व्यस्तता भी बढ़ जाएगी। माता-पिता अपनी संतान की एक्टिविटी को देखकर गौरवान्वित महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा।

6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)

भाई-बहन के खट्टी-मीठी नोक-झोक चलती रहेगी। किन्तु प्रेम व स्नेह बना रहेगा। विवाहित पुरुष अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। परस्त्री की संगत में मर्यादा बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बना रहेगा। सार्वज​निक मंच पर किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास करें। एक कुशल राजनेता के रूप में आपकी पहचान है। अराजक तत्वों से दूर रहें। सेहत का ध्यान रखें।

8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

मन में किसी बात को लेकर शंका बनी रहेगी। अपने करी​बियों से समाधान लेने की कोशिश करें। राहत मिलेगी। महिलाएं पारिवारिक एवं व्यावसायिक जीवन में उचित तालमेल बनाए रखें। जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

9. धनु राशि का राशिफल  (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

स्वयं के अन्दर सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। तनाव मुक्त रखें। विवाहित पुरुष किसी विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण न बढ़ाएं। बुजुर्ग वर्ग को जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। सिकाई एवं योगा करते रहें।

10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)

वित्तीय संबंधी कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पक्के बिल पर हस्ताक्षर करें। थोड़ी सी गल्ती बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादापूर्ण रखें।

11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)

आस-पास का वातावरण अनुकूल बना रहेगा। स्वयं को ऊर्जावान एवं प्र​फुल्लित महसूस करेंगे। विद्या​​र्थियों को कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। अपने संबंधिंयों के साथ किसी तरह का विवाद न करें।

12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)

परिवार में किसी सदस्य के शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आने से राहत मिलेगी। दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें। दान-धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। वाहनादि से सावधान रहें।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली और ग्रहों की स्थिति के अनुसार परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण आर्थिक, स्वास्थ्य या व्यक्तिगत निर्णय के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित है।

तो इस प्रकार था Aaj Ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Rashifal : जानिए ! आज क्या कहते हैं आपके सितारे?…

Rahul Kumar Rawat