SA vs AUS 3rd Test Live: केप टाउन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आ गया है. यहां से मैच किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है. हालांकि साउथ अफ्रीकी टीम इस समय कंगारुओं पर हावी लग रही है. दूसरे सेशन का खेल चल रहा है. इसके बाद एक और सेशन का खेल बाकी है. देखना है आखिर में इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी.
SA vs AUS 3rd Test Live

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जो तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है उसके पांचवें दिन के दूसरे सत्र का खेल चल रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. उनकी स्थिति इस समय काफी नाजुक है. समाचार लिखे जाने तक पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे. कंगारू अभी भी साउथ अफ्रीका के दूसरी पारी के स्कोर से 226 रनों से पीछे है. क्रीज पर इस समय कैमरून ग्रीन और कमिंस टिके हुए हैं. ग्रीन ने 95 गेंदें खेलकर 27 रन बना लिए थे. वहीं कमिंस ने 18 बॉल का सामना किया है. हालांकि उनका खाता अभी तक नहीं खुला है.

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी पर नजर डालें तो अनुभवी पेसर कगिसो रबाडा और साइमन हार्मर ने कहर बरपा दिया. दोनों ने मिलकर 3-3 विकेट हासिल किए. इस घातक गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में शुरुआत से ही बैकफुट पर नजर आई. साथ ही शुरुआती झटकों से कभी ऊबर ही नहीं पाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 6 खिलाड़ियों ने दहाई के भी आंकड़े को नहीं छुआ. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बाकी बचे बल्लेबाजों की बात करें तो नाथन लायन और जॉश हेजलवुड ही बाकी हैं.

साउथ अफ्रीका तीसरा टेस्ट और सीरीज जीतने से महज दो विकेट दूर है. वहीं ऑस्ट्रेलिया अगर बाकी के बचे सत्र खेलकर निकाल लेती है, तो ये टेस्ट मैच बचाने में सफल हो जाएगी. फिर ये मुकाबले के साथ-साथ पूरी श्रृंखला भी ड्रॉ पर समाप्त हो जाएगी. बता दें कि पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. वहीं दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए कंगारुओं को पराजित किया था.
Read More: चौथे टी20 में गंभीर की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी, जमकर हो रही है आलोचना


Download Android App
Download iOS App




