किस्मत के धनी हैं श्रेयस अय्यर, लगातार चौथे T20I में जीता टॉस, क्या इंडिया करेगी 4-0?

Summary :

Shreyas Iyer has golden Arm: भारत और न्यूजीलैंड पांच टी20 मैचों की सीरीज के तहत चौथा टी20 मुकाबला खेलने उतरे हैं. ऑकलैंड में इन दोनों के बीच धमाकेदार मैच चल रहा है. टॉस टीम इंडिया के पक्ष में रहा. श्रेयस अय्यर एक बार फिर लकी साबित हुए. लगातार चौथे टी20 में अय्यर के नाम टॉस रहा. टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने फिर एक बार गेंदबाजी करने का फैसला किया. Shreyas Iyer has golden Arm शुक्रवार 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के तहत चौथा मैच खेला जा रहा है.…

Shreyas Iyer has golden Arm: भारत और न्यूजीलैंड पांच टी20 मैचों की सीरीज के तहत चौथा टी20 मुकाबला खेलने उतरे हैं. ऑकलैंड में इन दोनों के बीच धमाकेदार मैच चल रहा है. टॉस टीम इंडिया के पक्ष में रहा. श्रेयस अय्यर एक बार फिर लकी साबित हुए. लगातार चौथे टी20 में अय्यर के नाम टॉस रहा. टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने फिर एक बार गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Shreyas Iyer has golden Arm

Shreyas Iyer has golden Arm
Shreyas Iyer has golden Arm

शुक्रवार 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के तहत चौथा मैच खेला जा रहा है. इंडियन क्रिकेट टीम एक बार फिर टॉस जीतने में कामयाब रही. इसका श्रेय कहीं न कहीं कप्तान श्रेयस अय्यर को भी जाता है. जिनके नाम एक बार फिर सिक्का रहा. टॉस जीतकर श्रेयस ने एक बार फिर चेज करना सही समझा. उन्होंने कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की. 20 ओवर में इस टीम ने 7 विकेटों के नुकसान पर 259 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया.

Team India
Team India

ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. राइट हैंड बैटर ने 49 गेंदों का सामना करके ये ताबड़तोड़ पारी खेली. फिलिप्स ने अपनी पारी के दौरान 6 चौकों और 10 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.36 का रहा. उनका अच्छा साथ माइकल ब्रेसवेल ने निभाया. लेफ्ट हैंड बैटर ने 25 बॉल पर 65 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके व 6 छक्के शामिल थे. ब्रेसवेल ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 260 के स्ट्राइक रेट से भारतीय गेंदबाजों की धुनाई की. कीवी टीम ने भारत के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा.

कौन जीतेगा चौथा टी20?

IND vs NZ
IND vs NZ

न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में टीम इंडिया के सामने एक मुश्किल लक्ष्य रखा है. देखना पड़ेगा कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इस मुश्किल काम को कर कर पाती है या नहीं. भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज में 3-0 से आगे चल रही है.

 

Read More: जीत के बावजूद इंग्लैंड का सफर ट्राई सीरीज में समाप्त, शर्मनाक रहा ओवरऑल प्रदर्शन

Raj Kiran