England exits Tri Series: पाकिस्तान में खेली जा रही ट्राई सीरीज के तहत बीते 29 सितंबर को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया. जिसमें श्रीलंका और इंग्लैंड की टक्कर देखने को मिली. लाहौर में ये दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरी थी. जहां जीत इंग्लैंड की हुई. हैरी ब्रूक की अगुवाई वाली टीम ने श्रीलंकाई टीम को 55 रनों से पराजित कर दिया. जीत के बावजूद इंग्लिश टीम ट्राई सीरीज से बाहर हो गई.
England exits Tri Series

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा. जहां टॉस श्रीलंकाई टीम के पक्ष में रहा. कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद दमदार रही. उनके टॉप ऑर्डर के बैटर्स ने कमाल की पारियां खेली. शानदार फॉर्म में चल रहे टॉम बैन्टन 75 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे. उन्होंने बेन डकेट के साथ पहले विकेट के लिए 24.6 ओवर में 163 रन जोड़े. डकेट ने 132 बॉल का सामना करके 24 चौके लगाकर 167 रन ठोके.

कप्तान हैरी ब्रूक ने 34 गेंदों पर 44 रन और आखिर में जॉर्डन कॉक्स ने 27 गेंदों पर 43 रनों का बेहतरीन योगदान दिया. इन पारियों के दम पर इंग्लैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 386 रन बनाने में कामयाब हो गई. श्रीलंका की बॉलिंग की बात करें तो असिता फर्नांडो ने 2 विकेट चटकाए. श्रीलंका को जीत के लिए 387 रनों का लक्ष्य मिला. जिन्होंने जवाब में पूरा फाइटबैक दिया. पवन रत्नायके फिर एक बार छा गए. युवा बल्लेबाज ने महज 77 गेंदों पर 118 रनों की धुआंधार पारी खेली. जिसमें 15 चौके व एक छक्का शामिल था. कुसल मेंडिस ने कप्तानी पारी खेली.

राइट हैंड बैटर ने 71 बॉल पर 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 89 रन जड़ दिए. अविष्का फर्नांडो ने 48 रनों का योगदान दिया. हालांकि ये पारियां काफी नहीं थी श्रीलंका को जीत दिलाने के लिए. लियाम डॉसन के 4 विकेटों के बदौलत इंग्लैंड इस मैच को 55 रनों से जीतने में सफल हो गई. हार के बावजूद श्रीलंका ट्राई सीरीज का फाइनल खेलेगी. 31 अक्टूबर को लाहौर में उनका सामना पाकिस्तान से होगा.
दूसरी तरफ इंग्लैंड की परफॉर्मेंस इस त्रिकोणीय श्रृंखला में बेहद खराब रही. जहां वो 4 में से 3 मैच हार गई. केवल एक ही मुकाबला वो जीत पाई.


Download Android App
Download iOS App




