न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट की वजह से सीरीज के चौथे और पांचवें मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। भारत ने शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अनडिफीटेड बढ़त बना ली है, जिससे होस्टिंग टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि फर्ग्यूसन वनडे सीरीज तक फिट हो सकते हैं।
Lockie Fergusen Ruled Out: काल्फ की चोट से परेशान हैं फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन को भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान दाहिने काल्फ में दर्द महसूस हुआ था। यह मुकाबला हैगली ओवल में खेला गया था। इसके बाद कराए गए स्कैन में उनके काल्फ की मांसपेशियों में मामूली चोट यानी ‘लो-ग्रेड टियर’ का पता चला। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जानकारी दी है कि फर्ग्यूसन को पूरी तरह ठीक होने और मैदान पर वापसी करने में लगभग एक हफ्ते का समय लग सकता है। इसी वजह से वह सीरीज के बाकी दोनों टी-20 मैचों में वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह तीसरे टी-20 मुकाबले में भी नहीं खेले थे।
मैट फिशर को टीम में किया गया शामिल

फर्ग्यूसन की जगह न्यूजीलैंड ने तेज गेंदबाज मैट फिशर को टीम में शामिल किया है। फिशर पहले से ही वेलिंगटन में टी20 टीम के साथ एडिशनल गेंदबाज के तौर पर जुड़े हुए थे। वह भारत-ए के खिलाफ भी खेल रहे थे। फर्ग्यूसन के बाहर होने के बाद फिशर को मुख्य टीम में मौका मिला है। वहीं, न्यूजीलैंड-ए टीम में उनकी जगह तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को शामिल किया गया है।
मैट हेनरी भी चोट से जूझ रहे

न्यूजीलैंड के लिए परेशानी सिर्फ फर्ग्यूसन तक सीमित नहीं है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी को भी दूसरे टी20 मैच के दौरान दाहिनी जांघ में दर्द की शिकायत हुई थी। जांच के बाद उनकी मांसपेशियों में भी मामूली चोट की पुष्टि हुई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, हेनरी को फिट होने में एक से दो हफ्ते का समय लग सकता है। ऐसे में टीम को अपने तेज गेंदबाजी अटैक को लेकर अलर्ट रहना होगा। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से पिछड़ चुकी न्यूजीलैंड की टीम अब बाकी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। वहीं, फर्ग्यूसन की फिटनेस पर भी सभी की नजरें रहेगी, क्योंकि वनडे सीरीज से पहले उनकी वापसी टीम के लिए अहम हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App




