Roman Reigns Doesnt Win These Titles: WWE में 14 साल के करियर के बावजूद Roman Reigns नहीं जीत पाए ये दो बड़े खिताब, अब तक अधूरा है सपना

Summary :

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने अपने 14 साल के करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और 1316 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन रहे हैं। हालांकि, वह अब तक मनी इन द बैंक ब्रीफकेस और किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट नहीं जीत पाए हैं। वहीं, सऊदी अरब में सैमी जेन को हराकर रोमन ने आखिरकार क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है।

Roman Reigns Doesnt Win These Titles: WWE के सबसे पॉपुलर और ताकतवर सुपरस्टार्स में शामिल रोमन रेंस का करियर शानदार अचीवमेंट्स से भरा रहा है। साल 2014 में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा था। उस समय वह द शील्ड का हिस्सा थे, जिसमें उनके साथ सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज भी शामिल थे। हालांकि, 2014 में यह ग्रुप टूट गया और इसके बाद रोमन रेंस ने सिंगल्स रेसलर के तौर पर अपनी पहचान बनाई। शुरुआती दौर में विंस मैकमैहन ने उन्हें कंपनी के बड़े बेबीफेस के रूप में पेश किया और लगातार पुश दिया। हालांकि, इस दौरान उन्हें फैंस से उम्मीद के मुताबिक समर्थन नहीं मिला।

लेकिन साल 2020 में हील टर्न लेने के बाद उनके करियर ने पूरी तरह नया मोड़ ले लिया। इसके बाद रोमन रेंस ने लंबे समय तक WWE पर राज किया और 1316 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन बने रहे। इस दौरान उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स को मात दी। इतनी बड़ी अचीवमेंट्स हासिल करने के बावजूद रोमन रेंस के करियर में दो ऐसी सफलताएं हैं, जो अब तक उनसे दूर रही हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

1. मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीतने में नाकाम रहे रोमन रेंस

WWE में मनी इन द बैंक (Money in the Bank) ब्रीफकेस जीतना किसी भी रेसलर के लिए बड़ी अचीवमेंट माना जाता है। इस ब्रीफकेस को हासिल करने वाले सुपरस्टार को अपनी पसंद के समय वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कैश-इन करने का मौका मिलता है। इसके लिए हर साल मेंस और विमेंस लैडर मैच ऑर्गनाइज़ किए जाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि अपने लंबे WWE करियर में रोमन रेंस आज तक मनी इन द बैंक ब्रीफकेस नहीं जीत पाए हैं।

कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल होने के बावजूद उन्हें अब तक इस अचीवमेंट्स को हासिल करने का मौका नहीं मिला है। हालांकि, भविष्य में उनके पास यह रिकॉर्ड बनाने का मौका हो सकता है। फैंस भी लंबे समय से चाहते हैं कि रोमन रेंस एक बार मनी इन द बैंक लैडर मैच जीतें और अपने करियर में इस अचीवमेंट्स को जोड़ें।

2. किंग ऑफ द रिंग का ताज भी नहीं पहन पाए रोमन रेंस

Roman Reigns Doesnt Win King Of The Rings
Roman Reigns Doesnt Win King Of The Rings (Source: Google)

रोमन रेंस के करियर की दूसरी बड़ी कमी किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का खिताब है। WWE में इस टूर्नामेंट की काफी अहमियत है। इसे जीतने वाले रेसलर को किंग ऑफ द रिंग का ताज दिया जाता है। मौजूदा फॉर्मेट में विजेता को समरस्लैम में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का मौका भी मिलता है।

वुमेंस डिवीजन के लिए भी क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट ऑर्गनाइज़ किया जाता है। लेकिन रोमन रेंस अपने शानदार करियर के बावजूद अब तक किंग ऑफ द रिंग का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए हैं। फैंस की इच्छा है कि WWE उन्हें भी इस टूर्नामेंट का विनर बनाए और उनके सिर पर किंग का ताज सजाए। आने वाले समय में कंपनी उन्हें यह मौका देती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

रोमन रेंस ने आखिरकार जीत ली क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप

Roman Reigns Win Crown Jewels
Roman Reigns Win Crown Jewels (Source: Google)

हालांकि, रोमन रेंस के करियर में एक बड़ी अचीवमेंट और जुड़ गई है। वह इससे पहले क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप नहीं जीत पाए थे। साल 2024 में इस चैंपियनशिप की शुरुआत हुई थी। हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित क्राउन ज्वैल इवेंट में रोमन रेंस और सैमी जेन के बीच इस खिताब के लिए मुकाबला हुआ। दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरकार रोमन रेंस ने सैमी जेन को हराकर क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

जीत के बाद WWE के चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच रिंग में पहुंचे और उन्होंने रोमन रेंस को चैंपियनशिप टाइटल और खास रिंग प्रदान की। इस जीत के साथ रोमन ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली। अब यहां ये देखना होगा कि क्या WWE आने वाले समय में रोमन रेंस को मनी इन द बैंक और किंग ऑफ द रिंग जीतने का मौका देती है या नहीं।

Read More: WWE Crown Jewel 2026 Winners: रोमन रेंस समेत कई बड़े सुपरस्टार्स दिखाएंगे दम, इवेंट से पहले ही विनर्स के नाम हुए लीक!

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।