उत्तराखंड/ खटीमा: दीपावली का त्योहार जहां लोगों के लिए खुशियां लेकर आया, वहीं पटाखों की वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा शहर के अलग-अलग जगहों पर पटाखों की चपेट में आने से कुल 13 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद 6 लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दीपावली के दिन रविवार शाम से ही क्षेत्र में आतिशबाजी शुरू हो गई थी। देर रात तक लोग पटाखे जलाते रहे। इसी दौरान अलग-अलग इलाकों में कई लोग पटाखों की चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
अलग-अलग इलाकों के लोग हुए घायल
- पटाखों से घायल होने वालों में चकरपुर निवासी भास्कर पांडे, डिग्री कॉलेज रोड निवासी कमलेश, राजीवनगर पकड़िया निवासी प्रदीप कृष्णा राठौर और चारूबेटा निवासी करन शामिल हैं।
- इसके अलावा राजीवनगर के कृष्णा स्तोगी, कंजाबाग के नैतिक चंद, खटीमा के अंकित भट्ट, बनबसा के सुरेश, पचौरिया के आयु शर्मा और चंद्रवाटिका के नाजिब भी घायल हुए।
- सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उनकी स्थिति के अनुसार इलाज दिया गया।
6 घायलों को भेजा गया हायर सेंटर
- प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 6 घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया।
- इनमें भास्कर पांडे, कमलेश, प्रदीप, कृष्णा राठौर और करन शामिल हैं।
- एक अन्य घायल को भी रेफर किया गया। वहीं, जिन लोगों की हालत नॉर्मल थी, उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पटाखे जलाते समय सावधानी जरूरी
दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाएं हर साल सामने आती हैं। ऐसे में आतिशबाजी करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। पटाखे हमेशा खुली जगह पर और सुरक्षित दूरी बनाकर जलाने चाहिए। बच्चों को भी बड़ों की निगरानी में ही पटाखे जलाने देने चाहिए।
यह भी पढ़ें: धनतेरस पर हल्द्वानी के बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, जमकर हुई खरीदारी; सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट


Download Android App
Download iOS App




