WWE Crown Jewel 2026 Winners: रोमन रेंस समेत कई बड़े सुपरस्टार्स दिखाएंगे दम, इवेंट से पहले ही विनर्स के नाम हुए लीक!

Summary :

WWE Crown Jewel 2026 का आयोजन 7 नवंबर को सऊदी अरब में होगा, जिसमें रोमन रेंस, सैमी जेन, कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े सुपरस्टार्स एक्शन में नजर आएंगे। टैग टीम चैंपियनशिप मुकाबले में ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी का सामना पेंटा और जे'वॉन इवांस से होगा, जिसमें नए चैंपियन बनने की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा लिव मॉर्गन और चेल्सी ग्रीन के बीच विमेंस चैंपियनशिप मैच होगा, जबकि फिन बैलर और गुंथर की भिड़ंत भी संभव है।

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel 2026 जल्द ही ऑर्गनाइज़ होने वाला है। 7 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाले इस इवेंट को लेकर रेसलिंग फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। कंपनी ने इस बार कई बड़े मुकाबलों का ऐलान किया है, जिनमें रोमन रेंस जैसे दिग्गज सुपरस्टार भी नजर आएंगे। इसके अलावा, इवेंट में दो नए चैंपियन बनने की संभावना को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक रेसलिंग एक्सपर्ट ने टैग टीम चैंपियनशिप मैच के नतीजे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

Crown Jewel 2026 में नए टैग टीम चैंपियन बनने की उम्मीद

Crown Jewel 2026 में ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी अपनी वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को पेंटा और जे’वॉन इवांस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों टीमों के बीच पिछले कुछ समय से जबरदस्त कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है। इस मुकाबले को लेकर रेसलिंग एक्सपर्ट सैम रॉबर्ट्स ने भी अपनी राय रखी है। Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर उन्होंने भविष्यवाणी करी कि पेंटा और जे’वॉन इवांस इस मैच में जीत हासिल करके नए टैग टीम चैंपियन बन सकते हैं।

सैम रॉबर्ट्स के मुताबिक, पेंटा के पास मनी इन द बैंक ब्रीफकेस होने की वजह से उन्हें एक नई कहानी मिल सकती है। उनका मानना है कि अगर ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी से चैंपियनशिप छिनती है तो उनके ग्रुप को भी आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिल सकते हैं। हालांकि, यह सिर्फ सैम रॉबर्ट्स की भविष्यवाणी है, मुकाबले का असली नतीजा इवेंट में ही सामने आएगा।

Crown Jewel 2026 में इन बड़े मुकाबलों पर रहेंगी नजरें

Sami Zayn and Roman Reigns Match
Sami Zayn and Roman Reigns Match (Source: Google)

इस बार Crown Jewel में कई हाई-प्रोफाइल मुकाबले देखने को मिलेंगे। सबसे चर्चित मैचों में रोमन रेंस और सैमी जेन की भिड़ंत शामिल है। दोनों के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। दोनों ही अपने-अपने ब्रांड के टॉप चैंपियन हैं। ऐसे में इस मैच को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसके अलावा वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए लिव मॉर्गन और चेल्सी ग्रीन आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच भी काफी समय से कॉम्पटीशन चल रहा है।

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच होगा लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच

Cody Rhodes Vs Randy Orton
Cody Rhodes Vs Randy Orton (Source: Google)

इवेंट का एक और बड़ा अट्रेक्शन कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच होने वाला लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच लंबे समय से विवाद और दुश्मनी देखने को मिल रही है। अब इस मुकाबले के जरिए उनकी राइवलरी को नया मोड़ मिल सकता है। दोनों रेसलर्स अपनी जीत को लेकर भरोसा जता चुके हैं। ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर रहेंगी कि आखिर कौन इस मुकाबले में बाजी मारता है।

फिन बैलर और गुंथर की भी हो सकती है भिड़ंत

Finn Balor Vs Gunther Match
Finn Balor Vs Gunther Match (Source: Google)

Crown Jewel 2026 में फिन बैलर और गुंथर के बीच भी मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस मैच को लेकर ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। अगर यह मुकाबला कार्ड में शामिल होता है तो फैंस को एक और शानदार टक्कर देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर Crown Jewel 2026 में कई बड़े सुपरस्टार्स एक्शन में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब ये देखना होगा कि इस इवेंट में कौन अपनी चैंपियनशिप बचाने में सक्सेसफुल होता है और क्या पेंटा व जे’वॉन इवांस नए टैग टीम चैंपियन बन पाते हैं या नहीं।

Read More: WWE Raw Latest Episode: WWE Raw में रोमन रेंस की हुई जमकर पिटाई, मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।