KKR के इस एक्स प्लेयर पर लगा बैन हुआ खत्म, कोकेन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद ECB ने की थी कार्रवाई

Summary :

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर क्रिस लिन का कोकेन सेवन के मामले में लगा एक महीने का प्रतिबंध 30 अगस्त को पूरा हो गया। ECB ने पहले उन पर तीन महीने का बैन लगाया था, लेकिन रिहैबिलिटेशन पूरा करने और प्रदर्शन बढ़ाने के उद्देश्य से ड्रग्स न लेने के आधार पर सजा घटा दी गई। क्रिस लिन IPL और BBL में शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं और BBL में 4,133 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन पर लगा एक महीने का बैन अब खत्म हो गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के क्रिकेट रेगुलेटर ने कोकेन कन्ज़यूम करने के मामले में लिन पर यह कार्रवाई की थी। ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन पर पहले तीन महीने का बैन लगाया गया था, जिसे बाद में घटाकर एक महीने का कर दिया गया।

ECB के ऑफिशियल बयान के मुताबिक, नॉर्थेम्पटनशायर स्टीलबैक्स के एक्स खिलाड़ी क्रिस लिन का सस्पेंशन पूरा हो चुका है। लिन ने भी अपने ऊपर लगे कोकेन कन्ज़म्पशन के आरोपों को एक्सेप्ट किया था।

Chris Lynn Suspension: पहले तीन महीने के लिए हुआ था सस्पेंड

Chris Lynn Suspension
Chris Lynn Suspension (Source: Google)

इस मामले में क्रिस लिन को शुरुआत में तीन महीने के रिस्ट्रीक्शन का सामना करना पड़ा था। हालांकि, उन्होंने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा किया। जांच में यह भी माना गया कि उन्होंने बैन्ड सब्सटेंस का इस्तेमाल परफॉरमेंस को बेहतर करने के मकसद से नहीं किया था। इन सिचुएशन को देखते हुए ECB के रेगुलेटर ने उनकी सजा तीन महीने से घटाकर एक महीने कर दी।

जानकारी के मुताबिक, 18 जुलाई को टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान लिन का ड्रग टेस्ट किया गया था। इससे पहले 15 और 16 जुलाई को कोकेन कन्ज़म्पशन करने की बात उन्होंने 20 अगस्त को एक्सेप्ट की थी। वहीं, 31 जुलाई को उन्हें टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी गई थी। उनका एक महीने का सस्पेंशन 30 अगस्त को खत्म हो गया।

टी20 ब्लास्ट फाइनल में नॉर्थेम्पटनशायर ने दर्ज की थी जीत

T20 Blast: Chris Lynn hundred helps Northamptonshire To Win
T20 Blast: Chris Lynn hundred helps Northamptonshire To Win (Source: Google)

18 जुलाई को खेले गए टी-20 ब्लास्ट फाइनल में नॉर्थेम्पटनशायर स्टीलबैक्स ने हैम्पशायर हॉक्स को 14 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस मुकाबले के बाद क्रिस लिन का ड्रग टेस्ट किया गया था, जिसमें वह बैन्ड सब्सटेंस के कन्ज़म्पशन के मामले में पॉजिटिव पाए गए।

कैसा रहा है क्रिस लिन का क्रिकेट करियर?

Chris Lynn Cricket Career
Chris Lynn Cricket Career (Source: Google)

क्रिस लिन टी-20 क्रिकेट के सबसे अटैकिंग बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वह IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने साल 2018 के बाद ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम के लिए कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। हालांकि, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार चर्चा में रहा है। लिन बिग बैश लीग (BBL) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 137 मुकाबले खेलते हुए 4,133 रन बनाए हैं।

वहीं, उनके ओवरऑल टी-20 करियर की बात करें तो क्रिस लिन ने 320 मैचों में 9,268 रन बनाए हैं। वह दुनिया भर की टी-20 लीग में अपनी अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं।

Read More: Virat Kohli Birthday Special: Virat Kohli को क्रिकेट के दिग्गजों ने बताया क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जानें किंग कैसे बने GOAT?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।