भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में होस्टिंग टीम की पारी 185 रनों पर खत्म हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी बल्लेबाजों को ज्यादा देर क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया। हालांकि, ऑकलैंड के ईडन पार्क के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए भारतीय टीम के लिए 186 रनों का टारगेट भी पूरी तरह आसान नहीं माना जा सकता।
ईडन पार्क में पहले भी बेहद कम स्कोर का सक्सेसफुली डिफेंड किए जा चुके हैं। इस मैदान पर वनडे क्रिकेट में 146 रन तक डिफेंड हुए हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड को मुकाबले से बाहर मानना भारतीय टीम के लिए बड़ी गलती हो सकती है। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी की और सिचुएशन का पूरा फायदा उठाया। अंशुल ने अपने 10 ओवर के स्पेल में दो मेडन ओवर भी डाले।
ईडन पार्क में कम स्कोर बचाने का रिकॉर्ड

ऑकलैंड के ईडन पार्क में वनडे क्रिकेट के दौरान सबसे कम स्कोर का बचाव करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है। साल 1996 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 146 रन बनाए थे। इसके बावजूद पाकिस्तानी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 110 रनों पर समेट दी। इस तरह पाकिस्तान ने यह मुकाबला 36 रनों से अपने नाम किया था। इस मैदान पर दूसरा सबसे कम सक्सेसफुल डिफेंड किया गया स्कोर 153 रन है। न्यूजीलैंड ने 1997 में इंग्लैंड के खिलाफ 153 रन बनाने के बाद 9 रनों से जीत हासिल की थी।
ईडन पार्क में सबसे कम सक्सेसफुल डिफेंड किए गए स्कोर इस तरह हैं:

146 रन – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड
153 रन – न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड
222 रन – पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका
आखिरी विकेटों के लिए भी भारतीय गेंदबाजों को करनी पड़ी मशक्कत

न्यूजीलैंड की पारी के दौरान उसके आखिरी बल्लेबाजों ने भी भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। टीम ने 146 रन के स्कोर तक अपने 9 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद ब्लेयर टिकनर ने अटैकिंग बल्लेबाजी शुरू कर दी। टिकनर ने अपनी पारी में चार छक्के लगाते हुए 34 रन बनाए। उन्होंने जैकब डफी के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 39 रनों की अहम पार्टनरशिप करी। इस पार्टनरशिप की बदौलत न्यूजीलैंड 146 रन से आगे बढ़कर 185 रन तक पहुंचने में सफल रहा। अब भारतीय टीम के सामने 186 रनों का टारगेट है, लेकिन ईडन पार्क का इतिहास बताता है कि इस मैदान पर छोटे स्कोर भी मुकाबले को रोमांचक बना सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




