आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच एक बड़ी ट्रेड डील की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आ सकते हैं। इसके बदले दिल्ली की टीम बल्लेबाज ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा को गुजरात भेज सकती है। हालांकि, दोनों फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक इस पॉसीबल ट्रेड को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने प्रसिद्ध कृष्णा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए गुजरात टाइटंस के मैनेजमेंट से बातचीत शुरू की है। इस पॉसीबल सौदे में 28 साल के आशुतोष शर्मा का नाम भी सामने आया है। इससे पहले क्रिकबज ने भी रिपोर्ट किया था कि गुजरात टाइटंस ने आशुतोष शर्मा को लेकर दिल्ली कैपिटल्स से कॉन्टेक्ट किया था। हालांकि, उस समय दिल्ली की तरफ से कोई ठोस रिएक्शन नहीं मिला था। ऐसे में माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी के नए मैनेजमेंट की प्लानिंग में बदलाव के चलते अब इस ट्रेड पर दोबारा विचार किया जा रहा है।
गुजरात टाइटंस के पास पहले से ही कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और अरशद खान जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं। ऐसे में टीम अपनी बल्लेबाजी को और मजबूत करने के ऑप्शन तलाश रही है। आशुतोष शर्मा का टीम में आना गुजरात के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स पहले ही कर चुकी है दो बड़े ट्रेड

आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स अपनी टीम में बड़े बदलाव करने के मूड में दिखाई दे रही है। फ्रेंचाइजी अब तक दो अहम ट्रेड कर चुकी है। वहीं सबसे चर्चित सौदे में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पंत ने 27 करोड़ रुपये के बजाय 15 करोड़ रुपये की डील एक्सेप्ट की। इस ट्रेड के तहत कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं।
वहीं, दूसरे ट्रेड में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर अपनी पुरानी टीम सनराइजर्स हैदराबाद में लौट गए हैं। उनकी जगह जीशान अंसारी दिल्ली की टीम में शामिल हुए हैं। अब अगर प्रसिद्ध कृष्णा और आशुतोष शर्मा के बीच ट्रेड की खबर सही साबित होती है, तो दिल्ली की टीम में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
कैसा रहा है प्रसिद्ध कृष्णा का IPL करियर?
प्रसिद्ध कृष्णा आईपीएल में अपनी तेज गेंदबाजी और विकेट लेने की एबिलिटी के लिए जाने जाते हैं। वह अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों का रिप्रेजेंटेशन कर चुके हैं। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने कुल 78 मुकाबले खेले हैं और 90 विकेट हासिल किए हैं। उनका सबसे शानदार प्रदर्शन आईपीएल 2025 में देखने को मिला था, जब उन्होंने 25 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी।
वहीं, आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए प्रसिद्ध ने 12 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे। अब दिल्ली कैपिटल्स की नजर इस एक्सपीरिएंस्ड तेज गेंदबाज को अपने गेंदबाजी अटैक का हिस्सा बनाने पर है। फिलहाल यह ट्रेड सिर्फ रिपोर्ट्स और चर्चाओं तक लीमिटेड है। हालांकि आने वाले दिनों में दोनों फ्रेंचाइजी की ओर से इस मामले पर ऑफिशियल जानकारी सामने आने का इंतजार रहेगा।


Download Android App
Download iOS App




