Vaibhav Sooryavanshi became Captain: वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम समय में ही क्रिकेट जगत में अपनी अलग छाप छोड़ी है. बिहार के लाल ने महज 15 साल की उम्र में फैन बेस बना लिया है. जो वैभव को हर एक मैच खेलते देखना चाहते हैं. वैभव हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे से लौटे हैं. आते ही युवा खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल गई है. सूर्यवंशी बिहार की अगुवाई करते हुए नजर आने वाले हैं.
Vaibhav Sooryavanshi became Captain

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल आईपीएल में अपना डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक उनका करियर लंबी उड़ान भरता आया है. पहले श्रीलंका में हुई ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए में उनका सेलेक्शन हुआ. फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यवंशी टीम इंडिया की सीनियर टीम में चुने जाते हैं. उसके बाद अगली सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें डेब्यू का मौका मिला. भारत के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी अब कप्तान भी बन गए हैं. बल्लेबाजी के साथ-साथ वो कप्तानी में भी अपना हाथ आजमाते हुए दिखेंगे.

वैभव सूर्यवंशी अब बिहार का नेतृत्व करने वाले हैं. आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी बिहार की अगुवाई करने वाले हैं. टूर्नामेंट के पहले दो राउंड में वैभव बिहार की कप्तानी करेंगे. बिहार की टीम 14 नवंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ खेलने उतरेगी. वहीं 16 नवंबर को रेलवे के साथ उनकी टक्कर होगी. इन दोनों मैचों के लिए बिहार ने वैभव को अपना कप्तान नियुक्त किया है. इससे पहले दलीप ट्रॉफी 2026 में वो ईस्ट जोन के उपकप्तान रह चुके हैं. बिहार क्रिकेट टीम के कोच अशोक कुमार ने एक हालिया इंटरव्यू के दौरान कहा,

“वह इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार हैं. पहले के मैचों में वह उपलब्ध नहीं थे. साकिबुल गनी चोटिल हैं, इसलिए सूर्यवंशी को बिहार की कप्तानी का मौका दिया गया है. यह उसके लिए एक अवसर है. हम उसे भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, और इससे युवा खिलाड़ियों को भी एक अच्छा संदेश मिलता है. वह टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.”
Read More: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 13 साल के करियर पर लगाया Full Stop


Download Android App
Download iOS App




