यूपी के कुशीनगर से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। शनिवार तड़के सुबह एक रोड हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही यात्रियों से भरी एक लग्जरी बस रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। यह घटना पटहेरवा थाना इलाके के लबनिया चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर उस वक्त हुई, जब बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस की सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में बैठे लोगों को संभलने का बिल्कुल भी समय नहीं मिला। घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल मौके पर पुलिस जांच जारी है।
तीन यात्रियों की गई जान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री जख्मी हैं। घायलों की संख्या के बारे में सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर बताई गई है, जबकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में आधा दर्जन से ज्यादा गंभीर घायलों का आंकड़ा बताया गया है। हादसे की खबर मिलते ही पटहेरवा पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर किया। इसके बाद घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।
आखिर कैसे हुई बस और ट्रक की भिड़ंत?
दूसरी तरफ, इस सड़क हादसे को लेकर अब कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल, दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर कैसे हुई? शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि यह हादसा एक ट्रक और बस की सीधी टक्कर की वजह से हुआ। हालांकि, यह कहना अभी सही नहीं है कि, क्योंकि इस घटना पर पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्य जुटा रही है। इस घटना में तीन लोगों की जान जाने की वजह से यह एक बेहद गंभीर घटना बन गई है।


Download Android App
Download iOS App




