IPL Auction Controversy: IPL फ्रेंचाइजी की बढ़ी टेंशन, टॉप खिलाड़ियों ने रखी 40 करोड़ रुपये की डिमांड-जानें पूरा मामला

Summary :

कुछ बड़े IPL खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी से रिटेन होने के लिए 40 करोड़ रुपये की मांग की है और ऐसा न होने पर मेगा ऑक्शन में उतरने की चेतावनी दी है। 2028 के मेगा ऑक्शन में टीमों का पर्स 150 करोड़ रुपये होने की संभावना है, ऐसे में एक खिलाड़ी पर 40 करोड़ खर्च करना फ्रेंचाइजी के लिए मुश्किल हो सकता है। पहले भी रिटेंशन में टीमों का बड़ा बजट खर्च हुआ था, इसलिए इस बार स्टार खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना फ्रेंचाइजी के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए आने वाले दिन काफी चैलेंजिंग हो सकते हैं। ऑक्शन की तारीख नजदीक आने के साथ ही खिलाड़ियों की रिटेंशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सभी टीमों को 17 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि कुछ बड़े खिलाड़ियों ने अपनी टीमों के सामने रिटेन होने के लिए 40 करोड़ रुपये तक की मांग रखी है। ऐसा नहीं होने पर ये खिलाड़ी अगले मेगा ऑक्शन में उतरने का फैसला कर सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो फ्रेंचाइजी के लिए अपने स्टार खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना आसान नहीं होगा। अब तक आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत रहे हैं, जिन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL Auction Controversy: 40 करोड़ रुपये की मांग से फ्रेंचाइजी परेशान

IPL Players Demand
IPL Players Demand (Source: Google)

ऐसे में अब क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ बड़े खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी के सामने 40 करोड़ रुपये की रिटेंशन फीस की मांग रखी है। इन खिलाड़ियों का मानना है कि अगर उन्हें ऑक्शन में उतरने का मौका मिलता है तो वो इससे भी ज्यादा रकम हासिल कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिलहाल कुछ खिलाड़ियों ने ही इस तरह की मांग की है, लेकिन आने वाले समय में ऐसे खिलाड़ियों के नंबर बढ़ सकते हैं।

आईपीएल 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, कैमरून ग्रीन, हेनरिक क्लासेन और विराट कोहली ही ऐसे पांच खिलाड़ी थे, जिन्हें 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली थी। ऐसे में किसी एक खिलाड़ी को 40 करोड़ रुपये देना फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा फैसला साबित हो सकता है।

150 करोड़ रुपये का हो सकता है टीमों का पर्स

IPL Teams Purse
IPL Teams Purse (Source: Google)

इस साल आईपीएल में मिनी ऑक्शन होना है, जबकि 2028 में मेगा ऑक्शन प्रस्तावित है। रिपोर्ट्स और शुरुआती अटकलों के मुताबिक, 2028 के मेगा ऑक्शन में प्रत्येक टीम का पर्स 150 करोड़ रुपये तक हो सकता है। अगर किसी एक खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए 40 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते हैं तो टीम का 25 फीसदी से ज्यादा बजट सिर्फ एक खिलाड़ी पर चला जाएगा। इससे बाकी खिलाड़ियों को खरीदने और एक मजबूत टीम तैयार करने के लिए फ्रेंचाइजी के पास लीमिटेड रकम बचेगी। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी तक कोई ऑफिशियल फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी इस मामले में किस तरह का रुख अपनाते हैं।

पहले भी रिटेंशन ने बढ़ाई थी टीमों की मुश्किल

Retention For IPL Teams
Retention For IPL Teams (Source: Google)

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी को ज्यादातार पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की परमीशन दी गई थी। इन पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए कुल 75 करोड़ रुपये की लिमीट तय की गई थी। इससे ज्यादा रकम खर्च होने पर टीम के ऑक्शन पर्स से एडिशनल रकम काटी जाती थी। उस दौरान कई टीमों का बड़ा हिस्सा सिर्फ पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने में खर्च हो गया था। अब अगर एक खिलाड़ी ही 40 करोड़ रुपये की मांग करता है तो फ्रेंचाइजी के सामने मुश्किल और बढ़ सकती है।

दरअसल, हर टीम को मजबूत प्लेइंग इलेवन तैयार करने के लिए 4-5 बड़े और एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ियों की जरूरत होती है। ऐसे में एक खिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम खर्च करने से बाकी मार्की खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि 40 करोड़ रुपये की रिटेंशन को लेकर मांग ने आईपीएल फ्रेंचाइजी की चिंता बढ़ा दी है।

Read More: Virat Kohli Birthday Special: Virat Kohli को क्रिकेट के दिग्गजों ने बताया क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जानें किंग कैसे बने GOAT?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।